फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the paddy was not sold for six days, the farmer blew his own bike

धान की दुर्दशा से आहत किसान ने फूंकी बाइक, लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
If the paddy was not sold for six days, the farmer blew his own bike
असंध अनाज मंडी में वीरवार को राइस मिलर्स द्वारा औने-पौने दामों पर धान खरीदने, सरकारी खरीद न होने के विरोध में किसानों ने मंडी का गेट बंद करके धरना दिया और सामने की सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं छह दिन से धान न बिकने पर एक किसान ने आक्रोशित होकर अपनी बाइक में ही आग लगा दी
विज्ञापन

धान की नियमित खरीद न होने पर किसानों में गुस्सा बढ़ रहा है, क्योंकि कई दिन से अनाज मंडियों में पड़ा धान खराब होने लगा है। किसानों ने कहा कि खरीद एजेंसियों के इंस्पेक्टर 17 फीसदी नमी वाले धान में भी 200 से लेकर 300 रुपये का कट लगाकर किसानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। राइस मिलर्स औने-पौने दामों पर धान खरीद रहे हैं लेकिन फिर भी कोई भी बड़ा अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रमेश कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव ओमप्रकाश और मंडी प्रधान सतीश बल्हारा मौके पर पहुंचे। तीनों खरीद एजेंसियों के निरीक्षकों को पूरे 1960 रुपये में 17 प्रतिशत नमी तक का धान खरीदने के निर्देश दिए इसके बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता जोगिंदर सिंह झिंडा व छत्रपाल ने कहा कि राइस मिलर्स और तीनों खरीद एजेंसियों के निरीक्षक आपस में मिले हैं। असंध अनाज मंडी में नमी के नाम पर किसानों से प्रति क्विंटल 200 रुपये तक काटे जा रहे हैं। नायब तहसीलदार रमेश कुमार ने पूरे दाम पर धान खरीदने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने 2 बजे जाम खोल दिया।

धान की दुर्दशा देखी नहीं जाती...
नई अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से धान की फसल लेकर आए गांव चौगामा के किसान साहब सिंह ने धान की दुर्दशा से आहत होकर अपनी बाइक को आग लगा दी। किसान ने बताया कि वह एक अक्तूबर को धान लेकर आया था। लेकिन अब उसकी धान काली पड़ चुकी है। आज तक कोई खरीद नहीं हो पाई। अब दुर्दशा देखी नहीं जा रही है। इससे तंग आकर बाइक को आग लगाई है। धान की फसल बहुत मेहनत से लगती है, लेकिन इस तरह से फसल की बेकद्री होने से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed