फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the demands of the employees are not met, the agitation will intensify: Chaduni

कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा तेज : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
If the demands of the employees are not met, the agitation will intensify: Chaduni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रोहतक पीजीआईएमएस के कर्मचारियों के समर्थन में जिला सचिवालय के सामने सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के साथ किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी बैठे। उन्होंने कहा कि सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों को मान लेना चाहिए। अगर इनकी बातों को नहीं माना जाता तो आंदोलन और तेज होगा।
इस अवसर पर सचिव महेश और उपप्रधान सविता ने कहा हमारी मांगें नहीं मानी जा रही इसलिए परिवार सहित काली दिवाली मनानी पड़ी। अधिकारियों ने झूठे आश्वासन देकर उन्हें चंडीगढ़ जाने से रोक लिया। मुख्यमंत्री से भी नहीं मिलने दिया जा रहा। कर्मचारियों को कर्मचारी संगठनों के बाद अब किसान संगठनों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमएस रोहतक में कार्यरत 1271 कर्मचारी एचकेआरएन पोर्टल से जोड़े जाने की मांग को प्रमुख तौर पर उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि हरियाणा के काफी संख्या में कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ा गया है। हमारी अनदेखी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से सितंबर 2021 में एचकेआरएन पॉलिसी बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस पॉलिसी के तहत सभी कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर चढ़ाया जाए। जॉब सिक्योरिटी पत्र जारी किया जाए। इस अवसर पर महासचिव महेश, उपप्रधान सविता, सुरेंद्र, प्रदीप, सचिन, परीक्षित, मनोज व उर्मिला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed