फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If the demands are not agreed, then the Jail Bharo movement will be held tomorrow

मांगों पर सहमति नहीं तो जेल भरो आंदोलन कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
If the demands are not agreed, then the Jail Bharo movement will be held tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल 34वें दिन सोमवार को भी जारी रही। उन्होंने सुबह फव्वारा पार्क में धरना दिया। इस दौरान जनवादी महिला समिति भी आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल को समर्थन देने पहुंची । इसके बाद उन्होंने यहां से शहीद मदन लाल ढींगड़ा चौक तक रोष मार्च निकाला। आंगनबाड़ी वर्कर्स ने एलान किया कि यदि मांगों पर सहमति नहीं बनी तो 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में जिले की तीन हजार वर्कर हिस्सा लेंगी। सोमवार को समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों की मांगों पर जल्द समाधान की मांग की है।
उधर, सोमवार को आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की चंडीगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक के साथ वार्ता भी थी। देर शाम तक पहले दौर की बैठक में कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद भी दूसरे दौर की चर्चा भी शुरू हो गई। इस मौके पर जनवादी महिला समिति की प्रधान तोषी, सचिव जरासो, किसान सभा के जिला संयोजक एडवोकेट कुलदीप राणा, अशोक अरोड़ा और डॉ राजिंद्र पहुंचे। सोमवार को धरने की अध्यक्षता इंद्री खंड की कोषाध्यक्ष नरेश देवी ने की और संचालन जिला सचिव बिजनेश राणा ने किया। इस मौके पर नरेश, रीना, नीलम, बबीता, ओपी माटा और राजबाला मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर्स को कई माह से बढ़ा हुआ किराया नहीं मिला है। वे केंद्रों का किराया खुद भरने को मजबूर हैं। हमारी मांगें केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता
आंगनबाड़ी वर्कर्स सरकार की घोषणाओं से खुश नहीं हैं। ऐसी घोषणाओं का क्या फायदा जो, अब तक लागू नहीं हुई। सरकार को मांगों पर जल्द निर्णय लेना चाहिए।
- संगीता शर्मा, खंड प्रधान
घोषणा के बाद भी सरकार वर्कर को कुशल मजदूर और हेल्पर को अकुशल मजदूर का दर्जा नहीं दे पाई। इसलिए आंगनबाड़ी वर्कर्स धरना देने को मजबूर हैं।
- रीना, खंड सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed