फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   If everyone follows the rules, then social evils will automatically end: Paathik

हर कोई मर्यादा का पालन करे तो सामाजिक बुराइयां स्वत: होंगी खत्म : पथिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
If everyone follows the rules, then social evils will automatically end: Paathik
- रामनगर में श्रीराम कथा में कथाव्यास प्रेमसागर ने सुनाई मेघनाथ-रावण वध की कथा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के रामनगर स्थित शिव मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में कथाव्यास प्रेम सागर पथिक ने कहा कि प्रभु श्रीराम ने प्रत्येक लीला में धर्म की मर्यादा का पालन किया है। उनकी कथा से सबसे बड़ी सीख यही है कि हम अपने धर्म की मर्यादा का पालन करें। हम सब यदि मर्यादा निभाएंगे तो सामाजिक कुरीतियां स्वत: ही खत्म हो जाएंगी।
कथा व्यास ने संगीतमय श्रीराम कथा में सोमवार को मेघनाथ वध और रावण वध का प्रसंग सुनाया। दोनों प्रसंगों में किन किन लोगों ने मर्यादा का पालन किया और किसने मर्यादा तोड़ी। उन्होंने कहा कि मर्यादा तोड़ने वालों को समाज में कभी भी सम्मान नहीं मिलता है, हमारे धर्मग्रंथ भी यही सीख देते हैं। कथा व्यास ने कहा कि जीवन में संयम हो, सदाचार हो और मर्यादा का पालन हो तो जीवन संवरता है। मानव का जीवन शास्त्र मर्यादा के अनुसार होना चाहिए। भगवान श्रीराम का अवतरण भारत भूमि पर अधर्म का नाश और धर्म का स्थापना करने के लिए हुआ था। प्रभु श्रीराम सभी सद्गुणों के भंडार हैं। मातृभक्ति, पितृ भक्ति, भातृ प्रेम, प्रजा से स्नेह, मधुर वाणी, सदाचार का श्रीराम में समावेश है। हर मनुष्य को भगवान श्रीराम की लीला और मर्यादा का पालन करना चाहिए, जो भवसागर से तारने वाला है।
विज्ञापन

राम कथा के आयोजक मंडली की सदस्य सुरेश कुमारी ने बताया कि कथा का समापन दो जुलाई को हवन के बाद होगा। कथा को सफल बनाने में कुल भूषण अरोरा,ओम प्रकाश भाटिया, उषा भाटिया, उषा नागपाल, राधा रानी, रिया, दिया, मुस्कान रेणु अरोरा सरिता, नीरू का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed