{"_id":"62704223f9bfb857db1620d5","slug":"ict-labs-will-be-built-in-21-state-schools-students-will-be-technically-proficient-karnal-news-knl106899437","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 राजकीय स्कूलों में बनेंगी आईसीटी लैब, तकनीकी रूप से दक्ष होंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 राजकीय स्कूलों में बनेंगी आईसीटी लैब, तकनीकी रूप से दक्ष होंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रदेश में 400 राजकीय स्कूलों में इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी लैब स्थापित की जाएंगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से ये कंप्यूटर लैब स्थापित की जानी हैं। इसके लिए जिले के भी 21 स्कूलों का चयन हुआ है। लैब में कंप्यूटर सीखकर विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष होंगे।
विभाग की ओर से स्कूलों में लैब को स्थापित करने के लिए कार्य आदेश मैसर्स इलेक्ट्रो फोटो इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी आईसीटी लैब में क्लास के दौरान एजूकेशनल वीडियो के माध्यम से विषय की जानकारी ले पाएंगे। साथ ही सेटेलाइट के जरिए विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों से पढ़ने का मौका भी मिलेगा। इन स्कूलों में जल्द लैब का सामान दिया जाएगा। लैब बनाने तक सामान सुरक्षित रखने का जिम्मा स्कूल मुखिया का होगा। जिले में घरौैंडा खंड में छह, करनाल में पांच, नीलोखेड़ी में चार, असंध और निसिंग में दो-दो व इंद्री के एक ही स्कूल में लैब खुलेगी।
लैब में ये होगा
प्रत्येक लैब में नौ कंप्यूटर, तीन यूपीएस, एक प्रिंटर, एक एलईडी, नौ इंडिका यूनिकोड सॉफ्टवेयर होंगे। साथ ही पैकिंग के डिब्बे कंप्यूटर के लिए, यूपीएस, प्रिंटर, एलईडी, सीडी के लिए भी पैकिंग का सामान भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इस जिले में इतनी बननी हैं लैब
जिला लैब की संख्या
अंबाला 08
कैथल 23
करनाल 21
कुरुक्षेत्र 17
पानीपत 19
यमुनानगर 16
इस स्कूल में खुलेगी लैब
घरौंडा : जीएमएस अमृतपुर कलां, जीएमएस बल्हेड़ा, जीएमएस गढ़ीबरल, जीएमएस कैरवाली, जीएमएस मुबारकाबाद, जीएमएस सदरपुर
करनाल : जीएसएसएस मंगलपुर, जीएसएसएस टपराना, जीएचएस नलवीपार, जीएमएस नसीरपुर, जीएमएस नेवल
नीलोखेड़ी : जीएसएस बुटाना, जीएमएस जट्टपुरा, जीएमएस पखाना, जीएमएस पस्ताना
असंध : जीएसएसएस बमरेहड़ी और जीएमएस अरडाना
निसिंग : जीजीएसएसएस जुंडला, जीएसएसएस चिढ़ाव
इंद्री : जीएसएसएस डबकौली कलां
विशेषज्ञों से पढ़कर रुचि और ज्ञान में होगी बढ़ोतरी
आईसीटी लैब खोलने के लिए प्रदेश के 400 स्कूलों का चयन सत्र 2018-19 में हुआ था। कोरोना के कारण परियोजना में देरी हो गई थी। अब सभी स्कूलों में लैब खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- विद्योत्मा, डीपीसी, समग्र शिक्षा अभियान