फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I will not let the respect of farming and farmers be tarnished: Shivraj Singh

खेती और किसान के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा : शिवराज सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
I will not let the respect of farming and farmers be tarnished: Shivraj Singh
खेती और किसान के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा : शिवराज सिंह - फोटो : खेती और किसान के सम्मान पर आंच नहीं आने दूंगा : शिवराज सिंह
- केंद्रीय कृषि मंत्री ने चौपाल में किया किसानों से सीधा संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/तरवाड़ी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीरवार को तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। यहां आयोजित आत्मीय किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री ने अन्नदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि किसानों की सेवा ही उनके लिए ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।
चौपाल की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने किसानों से कहा कि वे स्वयं को किसी ऊंचे पद पर आसीन नेता नहीं, बल्कि किसानों का सेवक और स्वयं एक समर्पित किसान मानते हैं। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक, आईसीएआर व एनडीआरआई के शीर्ष कृषि वैज्ञानिक और प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन


प्राकृतिक खेती का आह्वान
प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों की शंकाओं का समाधान करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने अपने स्वयं के खेतों का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि वे स्वयं अपने खेत में उतरते हैं, सब्जियां, फल और फसलें उगाते हैं और प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि यदि किसी के पास तीन या पांच एकड़ जमीन है, तो वह पहले केवल एक एकड़ में पूरी विधि सीखकर प्राकृतिक खेती शुरू करे। जब लाभ दिखेगा, तो बाकी किसान भी स्वतः प्रेरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed