{"_id":"680aa5a7eca7067bf200c187","slug":"i-will-give-a-reward-of-one-crore-to-the-person-who-brings-the-head-of-the-terrorist-veeresh-shandilya-karnal-news-c-18-knl1008-631143-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी का सिर लाने वाले को दूंगा एक करोड़ का इनाम : वीरेश शांडिल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी का सिर लाने वाले को दूंगा एक करोड़ का इनाम : वीरेश शांडिल्य
विज्ञापन
- लेफ्टिनेंट विनय के निवास पर पहुंचे एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ने किया एलान
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एंटी टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने एलान किया कि जो आतंकी की गर्दन काटकर करनाल लाएगा, उसे फ्रंट की ओर से एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। वह वीरवार को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और विनय की पत्नी हिमांशी और बहन सृष्टि से भी मुलाकात की। बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने हिमांशी को भारत मां की बेटी बताया। उन्होंने कहा कि हिमांशी ने पति को गोली लगने के बाद आतंकियों से उसे भी मारने के लिए कहा था। बेटी बहादुर है वह पहलगाम में आतंकियों के आगे झुकी नहीं है। यदि उसके पास हथियार होता तो आतंकी ढेर होते।
उन्होंने सरकार से मांग की कि हिमांशी को पति की जगह नेवी में और बहन सृष्टि को भाई की शहादत मानते हुए सीएम स्वेच्छा कोटे से एचसीएच की नौकरी दें। परिवार को सरकारी मदद से अलग एक करोड़ रुपये की राशि केंद्र और प्रदेश सरकार दे। ताकि संदेश जाए कि परिवार के साथ सरकार है।