फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I swore to keep quiet...

Karnal News: मैंने तो चुप रहने की कसम खाई है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
I swore to keep quiet...
- जिमखाना क्लब में साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं पेश कर लूटी वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिमखाना क्लब में कारवाने-अदब (शायरों की अदबी संस्था) की महफिल सजी। इसमें साहित्यकारों ने अपनी रचनाएं पेश कर खूब वाहवाही लूटी। डाॅ. एसके शर्मा ने कहा, मैंने तो चुप रहने की कसम खाई है, कर दिया खुद को खुदा के हवाले...।
कवि नरेश लाभ ने कहा, हर्षित है मधुबन की क्यारी...। अंजू शर्मा बोलीं, क्यूं सोचते हो तेरे नक्शे पर मिट जाएंगे, तेरी तदवीर का तो खुदा हाफिज है...। भारत भूषण वर्मा ने कहा, शिक्षा, सेना, पुलिस, खिलाड़ी, राजनेत्री व अधिकारी, चतुर्दिशा में होगी नारी शिक्षा के अनुप्राण से। कवि राजेंद्र शर्मा ने कहा, भोर भई पंछी चहके, जागो मां भारती के लाल जागो...।
विज्ञापन

कवि नरेंद्र कत्याल ने कहा, कुछ लोग हैं जिन्होंने वक्त के सांचे बदल दिए। कवि प्रेम पाल सागर ने कहा, मरने के बाद भी मेरा किरदार बोलेगा...। कवि हरबंस पथिक ने कहा, जो काबिले एतबार सब...। कवि कृष्ण कुमार ने कहा, गम का बादल जब छाया...। कवि गुलाब सिंह ने कहा वो भी आया दिल बहला कर चला गया...। डॉ. वनिता चोपड़ा ने कहा, मेरी हस्ती पे छाना चाहता है...। कवि जय भारद्वाज ने कहा, मुलतवी करके इशारा हम...। कवि जितेंद्र ने कहा, प्यार खोजने जो गया रूप पर्व के गांव...। कवि गुरुमुख सिंह ने कहा, मैं कुर्बानी वाला बकरा कौन सुने फरियाद मेरी...। ममता प्रवीण ने कहा... माना ये रंग इंद्रधनुषी, ए रंगरेज तेरे बनाए हुए हैं...।
विज्ञापन
विज्ञापन

महफिल के आगाज से पहले सभी ने राष्ट्रगान गाकर सुख-समृद्धि की कामना की। महफिल की अध्यक्षता कवि सिराज पैकर ने की। मंच संचालन कवि भारत भूषण वर्मा तथा रामेश्वर देव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed