फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I love you papa, I can't see you being insulted,

आई लव यू पापा, मैं आपकी बेइज्जती होते नहीं देख सकता, वीडियो बनाकर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
I love you papa, I can't see you being insulted,
यमुनानगर। ‘आई लव यू पापा’ मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं सुसाइड करने जा रहा हूं, क्योंकि मैं आपकी बेइज्जती होते हुए नहीं देख सकता। मेरे मालिक, मेरे सच्चे पातशाह फैक्टरी मालिक मोहित व भानू को उम्रकैद की सजा होवे। यह वीडियो बनाकर अमर विहार कॉलोनी निवासी मोहित ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मोहित जगाधरी के बुड़िया चौक के नजदीक स्थित मेटल फैक्टरी में पिता के साथ काम करता था। दो दिन पहले उसकी फैक्टरी मालिकों के साथ बहस हुई थी। क्योंकि फैक्टरी मालिक उसके पिता की बेइज्जती कर रहे थे। इसी बात से युवक आहत था। मरने से पहले युवक ने अपने मोबाइल में बनाई वीडियो में फैक्टरी के दो मालिकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। मृतक के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें उसने आरोपी फैक्टरी मालिकों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्टरी मालिकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर विहार कॉलोनी निवासी दुर्गा प्रसाद ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को शिकायत दी है कि वह बुड़िया चौक के नजदीक स्थित चेतन मेटल फैक्टरी में 20 साल से काम करता है। उसका छोटा बेटा मोहित (26) भी इसी फैक्टरी में उसके साथ काम करता था। उसके बेटे मोहित की पत्नी गर्भवती थी। उसके इलाज के लिए उन्होंने फैक्टरी मालिक से 50 हजार रुपये एडवांस लिए थे। कुछ दिन पहले फैक्टरी संचालक मोहित और भानू दोनों भाइयों ने उसे कहा कि वह बर्तन ठीक से नहीं बना रहा। इस पर उसने कहा कि वह बुजुर्ग हो गया है। अब उससे ज्यादा काम नहीं होता। आरोप है कि इस दौरान दोनों भाइयों ने उसे कहा था कि यहां से काम छोड़ दे और जो पैसे लिए है उसे तुरंत वापस कर दे। वहां पर उसका बेटा मोहित भी था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर फैक्टरी मालिकों और उसके बेटे मोहित के बीच बहस हो गई। आरोप है कि इस दौरान फैक्टरी मालिकों ने उसकी बाइक को उनसे छीन लिया। आरोपियों ने उसे कहा कि उनके रुपये देकर बाइक ले जाना। इस बात से उसका बेटा परेशान हो गया। मंगलवार को बेटा काम पर अकेला गया और एक फैक्टरी में काम करने के बाद दूसरी फैक्टरी में काम करने के लिए गया। इसी बीच उसे फोन कर कहा कि उसका मन नहीं लग रहा। वह उससे बहुत प्यार करता है। शाम को बेटा घर पर पहुंचा तो उसने परेशान होने की बात पूछी। उसके बेटे ने कहा था कि फैक्टरी मालिकों ने उसकी बेइज्जती की है, यह उससे बर्दाश्त नहीं हो रही। उसने अपने बेटे को समझाया और खाना खाकर सो गया था। मंगलवार देर रात को उसकी पत्नी ने उसे उठाया कि मोहित को उल्टियां लग रही है। वह तुरंत उसके कमरे में गया तो वहां मोहित बेसुध पड़ा हुआ था। उन्होंने तुरंत उसे जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। गंभीर हालत के चलते उसके बेटे को पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। उसके बेटे ने फैक्टरी मालिकों की वजह से सुसाइड किया है। उसके मोबाइल में एक वीडियो भी मिली है। जिसमें उसने अपनी मौत के जिम्मेदार फैक्टरी मालिक मोहित व भानू को बताया हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने फैक्टरी मालिक दो भाइयों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
------------------------
मरने से पहले बनाई वीडियो में बोला युवक, आई लव यू पापा, मोहित ते भानू नू उम्रकैद दी सजा होवें -
वीडियो में मोहित ने कहा कि आई लव यू मेरे पापा, मेरे मालिक, मैं सुसाइड करने जा रहा हूं। मेरे सच्चे पातशाह, मोहित ते भानू ने मेरे पापा जी दी बेइज्जती की है। मैं आपकी बेइज्जती होते नहीं देख सकता। मेरे सच्चे पातशाह, मोहित ते भानू नू उम्रकैद दी सजा होवें। मेरी मौत दा कारण ये ही हैं।

---------------
वर्जन
डीएसपी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामले में फैक्टरी मालिक दोनों भाइयों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed