{"_id":"6484e8632ccaa07c6b0a97e6","slug":"i-also-acted-solo-in-multani-language-bhatia-karnal-news-c-18-knl1008-145969-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैने भी मुलतानी भाषा में एकल अभिनय किए : भाटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैने भी मुलतानी भाषा में एकल अभिनय किए : भाटिया
Sun, 11 Jun 2023 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 11 Jun 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मैने मुलतानी भाषा में कई बार एकल अभिनय किया है। यदि मुझे पता होता कि मुलतानी में फिल्म बन रही है तो जरूर किरदार निभाता। सांसद संजय भाटिया ने यह बात उस समय कही जब उन्होंने फिल्म मस्त-मस्त मुलतानी का प्रीमियम शो देखा। इससे पहले सुपर मॉल में उन्होंने नारियल तोड़कर शो का उद्घाटन भी किया।
सबसे पहले कलाकारों का स्वागत अखिल भारतीय मुल्तानी परिमंडल के प्रमुख जोगिंदर मदान ने किया। सांसद ने कहा कि पहली सिरायकी मुलतानी भाषा में बनी फीचर फिल्म देश भर में एक साथ रिलीज हुई। उन्होंने कहा कि मुल्तानी भाषा में मिठास हैं। यह फिल्म सामाजिक सरोकार पर आधारित मनोरंजक कॉमेडी फिल्म है। यह पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म हैं।
रमेश मल्होत्रा ने बताया की यह एक कामेडी फिल्म है जो कि आज के तनाव भरे जीवन में एक खुशी की ऊर्जा भरने का काम करेगी। यह एक पारिवारिक फिल्म है जिसमें बच्चों और बड़ों ने बहुत ही शानदार काम किया है। इस फिल्म में हरियाणा, मुंबई, दिल्ली और पंजाब के सभी कलाकारों ने अभिनय किया है। इस अवसर पर राज बजाज, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, मीनू चावला, अनिल भाटिया, पुनीत बजाज, राजेश भाटिया और संजय मदान मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
टैक्स फ्री कराने की करेंगे मांग
सांसद ने कहा कि वे मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस फिल्म को टैक्स फ्री कराने का आग्रह करेंगे। इस फिल्म का निर्माण कारवां प्रोडक्शनस ने किया है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश मल्होत्रा मुलतानी एवं हर्मेश हनी मल्होत्रा ने किया हैं। फिल्म में हरियाणा हिंदी और पंजाबी साहित्य अकादमी से मई पुरस्कार ले चुके प्रदेश के जाने माने हास्य कवि प्रेम सेठी ने अहम रोल अदा किया हैं। इसके अलावा करनाल, हिसार और पानीपत, पंजाब के कई लोकल रंगकर्मियों ने इस फिल्म में भूमिका अदा की हैं।