फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband dies in accident, wife injured, cheated 13 lakhs in the name of sending woman to Portugal

महिला को पुर्तगाल भेजने के नाम पर 13 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Husband dies in accident, wife injured, cheated 13 lakhs in the name of sending woman to Portugal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कबूतरबाजों ने एक महिला को पुर्तगाल भेजने का झांसा देकर 13 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर उसे दुबई भेज दिया। परिजनों के प्रयास के बाद किसी तरह महिला सकुशल भारत लौटी। उसने आरोपी एजेंटों के खिलाफ मधुबन थाना पुलिस में शिकायत दी है। आरोप है कि पैसे वापस मांगने पर एजेंट उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मधुबन थाना पुलिस ने आरोपी शेखपुरा खालसा गांव निवासी रमंत, रविंद्र निवासी करनाल, राज भार्गव, अरविंद चित्रा, कमल व सिरसा निवासी गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैरवाली गांव निवासी भारती शर्मा का कहना है कि उसी के गांव के कुलदीप के साथ उसके प्रेम संबंध थे। वह तीन-चार वर्ष से कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है। इस समय कुलदीप इंग्लैंड में है। उसके परिवार वाले उसकी शादी नवंबर 2021 में किसी अन्य युवक के साथ करवाना चाहते थे। जबकि वह कुलदीप के साथ ही घर बसाना चाहती थी, इसलिए कुलदीप के साथ तय हुआ कि वे दोनों पुर्तगाल में अपना घर बसाएंगे। कुलदीप ने एजेंटों से उसे विदेश भेजने के लिए बात करवाई।
विज्ञापन

उसे जुलाई 2021 में पुर्तगाल भेजने के नाम पर एजेंटों से 13 लाख रुपये में बात तय हुई। आरोपियों ने दस्तावेज मांगते हुए पुर्तगाल पहुंचने के बाद भुगतान करने की बात कही। आरोप है कि एजेंटों ने फाइल अप्लाई करने और अन्य फीस के नाम पर उससे, उसके पति कुलदीप व कुलदीप के पिता बालकिशन से 13 लाख रुपये ले लिए। आठ लाख छह हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से दिए गए। करीब पांच लाख रुपये 15 नवंबर 2021 को नकद बालकिशन ने अपने खाते से निकलवाकर घरौंडा में एजेंट राजभार्गव व रमन को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि एजेंटों ने उसे पहले दुबई, फिर पुर्तगाल भेजने का झांसा दिया। 17 अक्तूबर 2021 को उसे दुबई तो पहुंचा दिया फिर उसे वहां दो महीने फंसाकर रखा। एजेंटों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर पुर्तगाल जाने का वीजा व टिकट दे दिया। जब वह दुबई पहुंची तो होटल की कोई पेमेंट नहीं की थी।

बार-बार कहने के बाद आरोपियों ने उसे दुबई में अलबर्ट नामक एजेंट के पास भेजा। बाद में उसने जब दूतावास जाकर दस्तावेजों की जांच करवाई तो सभी फर्जी निकले। वह 17 दिसंबर 2021 को दुबई से भारत लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed