फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hundreds of women will attend the Prime Minister's program

Karnal News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगी सैकड़ों महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of women will attend the Prime Minister's program
करनाल। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने शनिवार को भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने नौ दिसंबर को पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यक्रम में बीमा सखी योजना का शुभारंभ करेंगे, जो महिलाओं के लिए है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि नौ दिसंबर का दिन पूरे देश की महिलाओं के लिए खास होने वाला है। रैली में करनाल के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं रवाना होंगी। रैली में जाने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना लाखों महिलाओं की जिंदगी को बदलने वाली योजना है। योजना से महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिला सशक्तिकरण की दिशा में बीमा सखी योजना कारगर साबित होगी। योजना से पूरे देश की लाखों-करोड़ों महिलाएं लाभांवित होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष नाता है। पहले भी वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत हरियाणा के पानीपत जिले से की थी। इस योजना से लिंगानुपात में काफी सुधार आया। एक बार फिर प्रधानमंत्री भारतीय जीवन बीमा निगम से जुड़ी स्कीम बीमा सखी की शुरुआत करने के लिए हरियाणा पहुंच रहे हैं। जिलाध्यक्ष बृज गुप्ता ने कहा कि हरियाणा का जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ है। इतना विकास किसी भी सरकार में नहीं हुआ। जनता के भाजपा के प्रति विश्वास से तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनी है। महिला कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है। इस बैठक में जिला महामंत्री सुनील गोयत मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed