फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Human birth is precious, don't roll in the mud...

Karnal News: मनुष्य जन्म अनमोल, मिट्टी में मत रोल...

Wed, 13 Aug 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Human birth is precious, don't roll in the mud...
एसएस जैन स्थानक में प्रवचन सुनने पहुंचे श्रद्धालु। प्रवक्ता - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा माॅडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चार्तुमास के 34वें दिन महा साध्वी सुचेता महाराज ने बहुत ही मार्मिक ढंग से जन्म-मरण के चक्र पर प्रकाश डाला। भजन के माध्यम से समझाया कि मनुष्य जन्म अनमोल रे, मिट्टी में न रोल रे, अब है मिला फिर कभी न मिलेगा, कभी नहीं, कभी नहीं, कभी नहीं।
उन्होंने कहा की जन्म-मरण तो चलता रहेगा, परंतु व्यक्ति को आंतरिक युद्ध करते रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि युद्ध दो प्रकार का होता है, एक तो बाहरी युद्ध होता है जो शब्दों का या अस्त्र-शस्त्र से होता है, जिसे सारी दुनिया देख सकती है।
विज्ञापन

दूसरा युद्ध होता है अंतर्मन में। यह व्यक्ति अपने व्यसन, अपनी बुराइयों और अपने अंदर के विकारों से जीतने के लिए लड़ने की कोशिश करता है, वह आंतरिक युद्ध होता है, यह युद्ध व्यक्ति को हमेशा करते रहना चाहिए। हर व्यक्ति के अंदर पांच बुराइयां मिलती हैं, मोह, माया, क्रोध लोभ और अहंकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि व्यक्ति इन पांचों लड़ाइयाें से लड़कर जीत जाएं तो समझ लो उसका मानव जीवन का चोला मिलना सफल हो गया है। एक भजन के माध्यम से उन्होंने समझाया कि अपने जीवन के जौहरी स्वयं ही बने क्या पता फिर यह मौका मिले न मिले। समीक्षा महाराज ने समझाया कि सुख और दुख दो पांव की तरह है व्यक्ति को इनके बीच में समन्वय बनाकर चलना चाहिए।
सुख आए तो अभिमान या अहंकार में जमीन से ऊपर नहीं चलना चाहिए और दुख आए तो निराशा में हताश नहीं होना चाहिए।उन्होंने बताया कि जो मनुष्य गति है पंचेेंद्रीय वाली यह हमें बहुत भाग्य से मिली है। उन्होंने कहा कि आप परोपकार करते रहिए उसकी वापसी की अपेक्षा मत रखिए। उन्होंने बताया कि जितना ज्यादा इंसान के पास होगा उतना ही उसे विनम्र बने रहना चाहिए। भगवान बाहुबली को मोक्ष की प्राप्ति केवल इसलिए नहीं हुई थी कि उनके मन में केवल एक भाव था कि मैं अपने भाइयों को वंदना क्यों करूं।

यह अहंकार का भाव हर प्रकार का ज्ञान होते हुए भी उन्हें मोक्ष की प्राप्ति नहीं होने दे रहा था जैसे ही उनके मन में यह भाव आया कि मुझे अपने भाइयों को वंदन नमस्कार करनी चाहिए उसी क्षण पर उन्हें केवल ज्ञान की प्राप्ति हो गई व्यक्ति को अपने सद्कर्मों में वृद्धि करनी चाहिए और दूसरे व्यक्ति को प्रेरणा देनी चाहिए कि वह भी संयम, प्यार, धर्म, मर्यादा और शुभ आचरण के पथ पर आगे बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed