फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HTET: Candidates arrived for biometric verification

एचटेट : बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए पहुंचे अभ्यर्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
HTET: Candidates arrived for biometric verification
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के बाद अभ्यर्थियों की बायाेमीट्रिक सत्यापन का कार्य शुरू हो गया है। बोर्ड की ओर से जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए केंद्र पर काफी संख्या में अभ्यर्थी सत्यापन कराने पहुंचे। मंगलवार को भी बायाेमीट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया होगी।

अभ्यर्थियों के लिए विद्यालय के दो कमरों में पांच मशीनें लगाई गई। प्रक्रिया धीमी होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ा। जबकि बीच-बीच में ऐसे भी क्षण आए जब अभ्यर्थियों का आते ही नंबर लग गया। कुछ अभ्यर्थी बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सुबह 7 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए थे। करनाल में एचटेट परीक्षा 31 जुलाई व 1 अगस्त को दो दिन ली गई थी। दोनों दिनों में 22 केंद्रों पर तीन सत्रों में करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जबकि दो हजार अनुपस्थित रहे थे। अब बोर्ड की ओर से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन




ये दस्तावेज साथ लाएं

उम्मीदवार बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए किसी भी केंद्र में जा सकते हैं। बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ पहचानपत्र और एडमिट कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त, बोर्ड की ओर से यह सूचना भी दी गई है कि आधिकारिक वेबसाइट में सूची में दिए गए रोल नंबर वाले उम्मीदवार ही बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित हो सकेंगे। साथ ही जो उम्मीदवार तय तिथियों में इस प्रक्रिया को पूरी नहीं करेंगे, बोर्ड की ओर से उनका रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपना बायाेमीट्रिक वेरिफिकेशन अवश्य करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed