फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSVP will conduct e-auction of 518 better location plots in the state today

एचएसवीपी आज करेगा प्रदेश में 518 बेहतर लोकेशन वाले प्लॉटों की ई-नीलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
HSVP will conduct e-auction of 518 better location plots in the state today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) प्रदेश के शहरी लोगों के लिए दिवाली उत्सव को खास बनाने जा रहा है। प्राधिकरण ने प्रदेश में करनाल में 22 खास प्लॉट समेत पंचकूला जोन में सर्वाधिक 159 प्लॉट, गुरुग्राम जोन में 119, हिसार जोन में 98, फरीदाबाद जोन में 29 और रोहतक जोन में 113 प्लॉट सहित प्रदेश में कुल 518 शानदार लोकेशन वाले प्लाटों की ई-नीलामी दिवाली के मौके पर यानी तीन नवंबर को करेगा।

खास बात यह है कि यह सभी प्लॉट ऐसे हैं, जिनकी लोकेशन काफी अच्छी बताई जा रही है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह ने बताया कि एचएसवीपी प्रदेश के सभी जिले पांच जोन में सम्मिलित हैं। इन सभी पांच जोन में कुल 518 विशेष लोकेशन वाले प्लॉटों की ई-नीलामी तीन नवंबर को की जाएगी। इसमें करनाल पंचकूला जोन में शामिल हैं। करनाल में सेक्टर 33 में 22 प्लॉटों की नीलामी की जानी है। इसमें सात प्लॉट ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस 1.66 करोड़ रुपये से अधिक है। ईएमडी 831200 रुपये है। कुल 13 प्लॉट हैं, जिनका बेस प्राइस एक करोड़ रुपये से ऊपर है। इसी जोन में पंचकूला के सेक्टर 11, 19, 23, 25, 26, 27, 28, पिंजोर से सेक्टर 30, अंबाला के सेक्टर 8, 9, 10 व 32, अंबाला कैंट के सेक्टर 34, नारायणगढ़ के सेक्टर 4, जगाधरी पार्ट-2 के सेक्टर 18, कैथल के सेक्टर 18 व 21, कैथल पार्ट-2 के सेक्टर 19 में कुल 159 अच्छी लोकेशन वाले प्लॉट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed