Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   HSGPC will organize Panthak conference, will invite PM

Karnal News: एचएसजीपीसी कराएगी पंथक सम्मेलन, पीएम को देंगे न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
HSGPC will organize Panthak conference, will invite PM
- पंजाब में रिवायती पार्टियां खत्म, अब पंथक उम्मीदवार उतरेंगे : दादूवाल
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा है कि पंजाब में लोगों का रिवायती पार्टियों से मोह भंग हो रहा हैं। लोकसभा चुनावों में पंथक उम्मीदवार अमृतपाल सिंह और सर्वजीत सिंह का रिकॉर्ड मतों से जीतना इसका उदाहरण है। ऐसे में आने वाले विधानसभा के उप चुनावों में पंथक उम्मीदवारों को खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमेटी द्वारा सिख पंथका बड़ा समागम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया जाएगा। इसमें पंथ की मांगों को लेकर उन्हें चार्टर भेंट किया जाएगा।


वे डेरा कार सेवा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाए जाएं। इसके लिए मतदाता सूची में सुधार चल रहा है। जब पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा बनाई कमेटी आठ साल चल सकती है तो फिर सरकार को इस मौजूदा कमेटी का कार्यकाल बढ़ाने में क्या आपत्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनने से सिख पंथ के लोग खुश हैं। मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनाना भी अच्छा निर्णय है। कंगना रनौत के प्रकरण में कहा कि कंगना को अपनी जुबान पर नियंत्रण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed