फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Horticulture University will give admission to 60 seats in the new session

नए सत्र में 60 सीटों पर प्रवेश देगा बागवानी विश्वविद्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Horticulture University will give admission to 60 seats in the new session
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नए शैक्षणिक सत्र में बागवानी की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक ज्यादा विद्यार्थियों को अवसर मिलेंगे। सत्र 2022-23 में महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल बीएससी ऑनर्स हार्टीकल्चर के लिए 60 सीटों पर प्रवेश देगा। अब से पहले प्रत्येक वर्ष 30 सीटों पर ही प्रवेश दिया जाता था। इस बार प्रवेश की प्रक्रिया भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से होगी। एनटीए ही आवेदकों का टेस्ट लेगी। उसके बाद विश्वविद्यालय में काउंसलिंग कर दाखिला दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय सिंह ने बताया कि बीएससी ऑनर्स हार्टीकल्चर चार वर्षीय कोर्स है। दाखिले के लिए एनटीए की ओर से जुलाई में आवेदन लिए जा सकते हैं और अगस्त में प्रवेश परीक्षा हो सकती है। फिलहाल तिथि तय नहीं है। इस बाबत विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय की स्थापना 2016 में हुई थी। प्रथम सत्र 2020-21 में 30 सीट व द्वितीय सत्र 2021-22 में भी 30 सीटों पर ही प्रवेश दिया गया था। कुलपति प्रो. समर सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक) इस विश्वविद्यालय के कैंपस को विश्व स्तरीय बनाने पर जोर दे रहे हैं। अंजनथली गांव में विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। कई अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed