फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Holidays of soldiers cancelled on Independence Day

Karnal News: स्वतंत्रता दिवस पर जवानों की छुट्टियां रद्द

Wed, 13 Aug 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 13 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Holidays of soldiers cancelled on Independence Day
रेलवे स्टेशन पर माइक से लोगों को जागरूक करते सुरक्षाकर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट किया गया है। प्लेटफार्म से लेकर रेल ट्रैक, नहर पुल सहित पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहीं सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान दिन रात सुरक्षा में जुटे हैं।
इसी कड़ी जीआरपी और आरपीएफ प्रभारियों ने बैठक की और जांच व निगरानी समूह का गठन किया। प्लेटफार्म के साथ ट्रेनों में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके लिए स्टेशन परिसर को तीन जोन में बांटा गया है। माइक व स्पीकर लेकर सुरक्षा कर्मी लगातार घोषणाएं कर रहे हैं। दिन-रात जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन पर आने-जाने वाले लोगों के साथ यात्रियों के सामान की जांच की जा रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके आरपीएफ और जीआरपी के संयुक्त समूह बनाया गए हैं। ट्रेनों में भी यात्रियों व सामान की जांच हो रही है। ट्रेनों की गश्त पार्टी से अपडेट लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म के अलावा रेल ट्रैक, यार्ड, यमुना पुल, आउट एरिया में भी कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। इसके अलाव टिकट घर, आरक्षण केंद्र, पार्सल घर, पार्किंग में भी जांच की जा रही है।
स्टेशन पर आने वाले सभी वाहनों की जांच के साथ चालकों से पूछताछ हो रही है। वहीं, पार्किंग में तीन चार दिन या इससे पहले खड़े वाहनों की जानकारी लेकर मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। मंगलवार को आरपीएफ कंपनी कमांडर मोहित त्यागी और थाना जीआरपी के एसएचओ नवीन कुमार के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया।
कंपनी कमांडर मोहित त्यागी और एसएचओ नवीन कुमार ने बताया कि आरपीएफ के साथ मिलकर जीआरपी अभियान चलाए हुए है। रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सभी स्थानोें की निगरानी हो रही है। यमुनानगर जगाधरी के अलावा जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, कलानौर सभी स्टेशनों पर निगरानी की जा रही है।

स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली थी धमकी

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन को तीन बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। दो बार धमकी भरे पत्र मिले थे। एक बार फोन पर ऐसा करने की धमकी दी गई थी। धमकी भरी कॉल खिजराबाद के भूड़कलां स्थित हाइडल प्लांट के माली को आई। इस मामले में पुलिस ने कैथल के गांव किचाना निवासी भगवान दास व गुरमीत सिंह को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2023 अक्टूबर में यमुनानगर जगाधरी सहित कई स्टेशनों, थर्मल पाॅवर प्लांट को उड़ाने की धमकी भरा खत मिला था।

रेलवे स्टेशन पर माइक से लोगों को जागरूक करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

रेलवे स्टेशन पर माइक से लोगों को जागरूक करते सुरक्षाकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed