फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Historic Haryana Sikh Conference in Karnal, lakhs of Sikhs will discuss Panthic issues

Haryana: करनाल में ऐतिहासिक हरियाणा सिख सम्मेलन, लाखों सिख करेंगे पंथक मुद्दों पर विचार-विमर्श

Fri, 06 Sep 2024 05:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 06 Sep 2024 05:56 PM IST
सार

सिख समुदाय की एकता और अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में फ्री मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधियों ने करनाल की सिख संगत से समागम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
Historic Haryana Sikh Conference in Karnal, lakhs of Sikhs will discuss Panthic issues
हरियाणा सिख सम्मेलन - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल की नई अनाज मंडी में आगामी 8 सितंबर को हरियाणा सिख समाज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। जब लाखों की संख्या में सिख संगत गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया में एकत्रित होकर ग़ुरबानी कीर्तन, कथा विचार, दाड़ी वारों और पंथक विचारों को श्रवण करेगी। इस ऐतिहासिक सिख सम्मेलन का उद्देश्य हरियाणा के सिख समाज की एकता, पहचान और अधिकारों को स्थापित करना है।

विज्ञापन

डेरा कार सेवा करनाल के बाबा सुखा सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान हरियाणा की सिख संगत से परिवारों सहित इस समागम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी 22 जिलों से सिख संगत भाग लेगी और सिख समुदाय के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

सम्मेलन में श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह, तख़्त दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, तख़्त केसगड़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी सुल्तान सिंह और अन्य प्रमुख जत्थेदार शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के प्रमुख संत महापुरुष और सिख धर्म के प्रतिष्ठित ढाडी भाई गुरप्रीत सिंह लांडरा और इतिहासकार डॉ. सुखपप्रीत सिंह उधोके भी सम्मेलन में शामिल होकर सिखों के गौरवमयी इतिहास पर विचार-विमर्श करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सम्मेलन में हरियाणा सिख समाज के कुछ प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। इनमें सिखों के धार्मिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए सख्त कानून बनाने, पंजाबी भाषा के विकास के लिए सरकारी स्कूलों में पंजाबी अध्यापकों की नियुक्ति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव करवाने, और हरियाणा में सिख समुदाय के लिए आरक्षित सीटों की मांग शामिल है।

सिख समुदाय की एकता और अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में फ्री मेडिकल कैंप और रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। हरियाणा सिख एकता दल के प्रतिनिधियों ने करनाल की सिख संगत से समागम को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed