{"_id":"6990ddd9697bd1bff2054e28","slug":"hindu-convention-in-sector-7-today-karnal-news-c-18-knl1018-845833-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेक्टर-7 में हिंदू सम्मेलन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेक्टर-7 में हिंदू सम्मेलन आज
Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय स्वयंंसेवक संघ की ओर से मनाए जा रहे शताब्दी वर्ष के तहत रविवार सुबह 11 बजे सेक्टर-7 स्थित सामुदायिक केंद्र में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानाननंद महाराज का सानिध्य रहेगा। आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख विक्रांत मुख्य वक्ता होंगे। संघ जिला संपर्क प्रमुख सुनील खुराना, मानव पुरी दिनेश गर्ग ने बताया कि सुबह कलश यात्रा निकाली जाएगी। सम्मेलन के लिए पच्चीस सदस्यीय आयोजन कमेटी बनाई है। सतीश चावला, सुरेश हिंदूजा, अशोक दुआ, नरेंद्र रहेजा ,अशोक चौधरी, ने भी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन