{"_id":"2d0f8fe9bf318405c427b8de1f438bed","slug":"highway-property-dealer-shopkeeper-robbed-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर प्रोपर्टी डीलर, बीच बाजार दुकानदार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर प्रोपर्टी डीलर, बीच बाजार दुकानदार को लूटा
कुरुक्षेत्र
Updated Sun, 29 Dec 2013 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्माईलाबाद में पंचर होने के कारण नेशनल हाईवे पर खड़ी इनेवा के पास खड़े कुरुक्षेत्र के प्रापर्टी डीलर को कार सवार चार लुटेरों गन प्वाइंट पर लूट लिया।
लुटेरे बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन उनके हाथ सोने की अंगूठी, ब्रेसलेट, दो मोबाइल और छह हजार रुपये ही लगे।
उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उधर अमीन रोड पर बदमाश आंखों में मिर्च फेंककर दुकानदार से लैपटॉप व अन्य सामान लूट ले गए। उल्लेखनीय है कि इस्माईलाबाद के निकट नेशनल हाईवे पर पहले भी कई ऐसी वारदातें हो चुकी हैं।
कुरुक्षेत्र के शांतिनगर निवासी प्रापर्टी डीलर आनंद कुमार ने बताया कि वह अपने चार दोस्तों नरोतम निवासी किरमिच, राकेश और सुरेश निवासी कैथल अपनी इनोवा गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। आनंद के अनुसार इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-65 पर गंगहेडी एवं लौटनी के बीच रास्ते में उनकी गाड़ी अचानक पंचर हो गई।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के मुताबिक जब टायर बदलने के लिए उन्होंने गाड़ी रोकी तो पता चला की इसमें रखी स्टैपनी भी पंचर है। आनंद के अनुसार उनके साथी नरोतन, राकेश कुमार और सुरेश कुमार पंचर लगवाने के लिए पिहोवा चले गए। इस दौरान वह अकेला ही गाड़ी में बैठा रहा।
कुछ ही देर बाद एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी, जिसमें चार-पांच व्यक्ति सवार थे। इनमें से दो लोग गाड़ी रोक कर इनोवा के पास आए और रास्ते में गाड़ी खड़े होने का कारण पूछा।
आनंद के अनुसार उसने गाड़ी पंचर होने और साथियों के टायर पंचर लगवाने के लिए जाने की जानकारी इन्हें दी थी। कुछ ही देर में दो और युवक गाड़ी से उतर कर उनके पास आए और उस पर पिस्तौल तान दी।
सिर पर पिस्तौल तनी होने के कारण वह कुछ नहीं कर सका और उसके पास जो भी था वह लुटेरों के मांगने पर उन्हें सौंप दिया गया। हालांकि पहले पहल उन्होंने मना भी किया था, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती अंगुली से सोने की अंगूठी, बाजू से ब्रेसलेट, दो मोबाइल और पर्स छीन लिया।
शिकायतकर्ता के अनुसार लुटेरे नगदी, दो मोबाइल और आभूषण छीन कर फरार हो गए। वहीं इस्माईलाबाद थाना के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जिम्मा एएसआई सुरेंद्र कुमार को सौंपा गया है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
आंखों में मिर्च डालकर दुकानदार लूटा
शनिवार देर शाम नगर के अमीन रोड पर स्थित जय मां इलेक्ट्रोनिक पर लुटेरे दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लैपटॉप व अन्य सामान लूट कर फरार हो गए। स्थानीय कृष्णानगर गामड़ी निवासी दुकानदार महेंद्र ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उनकी दुकान के आगे रुके थे।
इनमें से एक युवक उनकी दुकान पर आया, जबकि दूसरा बाइक को स्टार्ट करके सड़क पर ही खड़ा रहा। बाइक से उतर कर दुकान पर आए युवक ने अचानक उसके ऊपर मिर्च पाउडर डाल दिया और दुकान पर रखे लैपटॉप और अन्य सामान को उठाकर ले गया।