{"_id":"743406e83ccc1487cae26255033d6297","slug":"highcourt-joinning","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट के फैसले के बाद ज्वाइनिंग शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट के फैसले के बाद ज्वाइनिंग शुरू
अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sat, 14 Dec 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में याचिका लंबित होने के कारण चयनित होने के बावजूद महीनों से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे अध्यापकों ने न्यायालय के फैसले के अगले ही दिन ज्वाइन कर लिया। शनिवार को दिनभर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में चयनित अध्यापकों एवं प्राध्यापकों की कतारें लगी रहीं। कैथल में चयनित 160 में से 90 अध्यापकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।
प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों की कमी के चलते सरकार की ओर से विभिन्न विषयों के अध्यापकों के लिए पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इनमें से अनेकों विषयों के अध्यापकों के लिए चयनित सूची भी जारी कर दी गई थी। इसमें कई अहम विषयों के अध्यापक भी शामिल थे। लेकिन एक व्यक्ति के न्यायालय में याचिका दायर किए जाने के कारण उनकी ज्वाइनिंग लटक गई थी।
सरकारी नौकरी में चयनित होने के बावजूद ये अध्यापक कई माह से ज्वाइनिंग का इंतजार कर रहे थे। इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सोमवार को याचिकाकर्ता की याचिका को खारिज करते हुए उस पर जुर्माना भी लगाया था। सरकार के हक में फैसला आते ही अध्यापकों में ज्वाइनिंग को लेकर उम्मीद जगी थी। लेकिन यह उम्मीद नहीं थी कि अगले ही दिन ज्वाइनिंग मिल जाएगी।
विज्ञापन
विभागीय आदेशानुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को ही अनेकों अध्यापकों को ज्वाइन करवा लिया। दिनभर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अध्यापक अपने कागजात लेकर ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी करते हुए नजर आए।