फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High-tension line passing through houses in Dhakwala to be removed

Karnal News: ढाकवाला में घरों से गुजरने वाली हाई-टेंशन लाइन हटेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
High-tension line passing through houses in Dhakwala to be removed
लोगों की समस्या सुनते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष  हरविन्द्र कल्याण। संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को चीनी मिल रेस्ट हाउस में सैकड़ों लोगों की शिकायतें सुनीं। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया जबकि अधिकारियों को शेष कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की।
जनसुनवाई के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों ने गढ़ी बीरबल-नेवल रोड पर कोहरे में दुर्घटना रोकने के लिए सफेद पट्टी लगाने की मांग रखी। इसके अतिरिक्त ढाकवाला में घरों के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन लाइन हटाने, ऊंचा समाना मंदिर के सामने से बिजली का खंभा शिफ्ट करने, मोदीपुर जोहड़ की शेष दीवार पूरी करने, दिलावरा-ढाकवाला रोड का बचा काम एवं शेखपुरा-रसूलपुर ड्रेन पर पुल निर्माण को प्राथमिकता से कराने की मांग की। इसी तरह चूंडीपुर में खेतों के रास्ते, डबरकी कलां स्कूल भवन के निर्माण के कार्य में तेजी लाने एवं अमृतपुर कलां में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग करते हुए लालुपुरा-मेरठ रोड यमुना बांध मार्ग के गड्ढे भरवाने की मांग रखी।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निपटारे में कोताही न बरतें और हर कार्य निर्धारित समय में पूरा हो। विस अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि लोगों की हर छोटी-बड़ी समस्या उनकी अपनी समस्या है। घरौंडा हलके का चौतरफा विकास और जनता को त्वरित न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उनके दरवाजे लोगाें के लिए चौबीसों घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed