फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Help sought from police to find nine people who came from abroad

विदेश से आए नौ लोगों को तलाशने के लिए पुलिस से मांगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Help sought from police to find nine people who came from abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है, क्योंकि विदेशों से आए 126 लोगों में से 09 व्यक्ति चिन्हित नहीं हो पाए हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला पुलिस से मदद मांगी है। सीएमओ ने इन 9 लोगों के मोबाइल नंबर, घर का पता व पासपोर्ट नंबर एसपी को उपलब्ध कराए हैं। अब जिला पुलिस इन लोगों को चिन्हित करेगी तभी इन्हें होम आइसोलेट किया जाएगा।
वहीं करीब चार लोग ऐसे हैं जो करनाल जिले से बाहर दिल्ली सहित अन्य जगहों पर रिश्तेदारी में रह रहे हैं। उनसे भी स्वास्थ्य विभाग संपर्क कर रहा है। करीब 113 विदेश से आए लोग ही होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से सात लोगों के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच भी कर दी है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन

इन देशों से आए हैं 33 लोग
हाई रिस्क वाले देशों में से 33 व्यक्ति आए हैं। इससे अलग अन्य व्यक्ति दूसरे देशों से आए हैं। इन हाई रिस्क देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिंबाम्बे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल सहित यूरोप के कई देश शामिल हैं। जहां से 126 लोग करनाल आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिल चुके 40039 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 594781 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 551597 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 40039 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 39485 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी कोरोना पॉजिटिव एक ही मरीज है। जिसका इलाज चल रहा है। गुरुवार को 1568 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। जिसमें कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं आया है। अब तक 553 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान जा चुकी है।

दूसरी डोज अवश्य लगवाएं : सीएमओ
विदेशों से आए 126 लोगों की लिस्ट मिली है। इनमें से 9 लोग अपने पते पर नहीं हैं। उनकी तलाश के लिए एसपी को जानकारी दी गई है। इससे अलग अन्य व्यक्तियों को होम आइसोलेट किया गया है। लोगों से अपील है कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन करें, मास्क लगाकर रखें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, उचित दूरी बनाए रखें।
डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed