फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Possibility of heatwave, Haryana will be in grip of severe heat, temperature in Karnal will cross 40 degrees

हीटवेव की संभावना: भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा हरियाणा, करनाल में तापमान 40 डिग्री के पार; जानें मौसम का हाल

Thu, 16 May 2024 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 10:16 AM IST
सार

हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर 20 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं दिख रही है लेकिन अधिक गर्मी पड़ने के कारण एक दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने की संभावना है।

विज्ञापन
Possibility of heatwave, Haryana will be in grip of severe heat, temperature in Karnal will cross 40 degrees
गर्मी का प्रकोप जारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आगामी पांच दिन हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। अधिकांश जिलों में हीटवेव की स्थिति रहेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में पारा 45 तक भी पहुंचने की संभावना है। 18 और 19 मई को हीटवेव की स्थिति करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद रोहतक आदि जिलों में अधिक रहेगी।

विज्ञापन


बुधवार को करनाल में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।कुछ दिन पहले करनाल शहरी क्षेत्र में कुछ देर अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई थी, जिसके कारण यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण रात्रिकालीन गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मौसम विशेषज्ञ के अनुसार संस्थान की जिला मौसम शाखा में बुधवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री नीचे है। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि आगामी पांच दिनों तक लगभग सभी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है। फिलहाल किसी पश्चिमी विक्षोभ की संभावना नहीं दिख रही है लेकिन अधिक गर्मी पड़ने के कारण एक दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बनने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर 20 मई तक खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बीच-बीच में गर्म हवाएं चलने तथा तापमान बढ़ने से हल्के बादल भी संभावित हैं लेकिन राजस्थान पर कम दबाव का क्षेत्र बनने से पश्चिम हरियाणा के मौसम में हल्का सा बदलाव आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed