{"_id":"66679a0a3fb2adbe5a0bc934","slug":"heat-waves-tormented-the-whole-day-it-was-difficult-to-leave-the-house-karnal-news-c-18-1-knl1006-407973-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दिन भर लू के थपेड़ों ने सताया, घरों से निकलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दिन भर लू के थपेड़ों ने सताया, घरों से निकलना मुश्किल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गर्मी ने फिर प्रचंड रूप ले लिया है। सुबह 10 बजे से शाम तक लू चलने से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है। अब हर दिन तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री व न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना दुश्वार कर दिया है। शरीर कपड़ों से ढका होने के बावजूद सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने लगती है। दोपहर होते-होते बाजारों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा है। बाजारों में भी दोपहर के समय भीड़ नहीं दिखी।
पशुओं पर भी दिख रहा असर
गर्मी व लू का असर इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतुओं पर भी दिख रहा है। अत्यधिक गर्मी की वजह से पशु तनावग्रस्त हो रहे हैं। दुधारू पशुओं का दूध कम हो गया है। जिससे पशुपालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। गर्मी से बचाने के लिए पशुओं को दिन में कई बार नहलाना पड़ रहा है। शरीर को ठंडा रखने के लिए पशुओं को सरसों का तेल भी पिला रहे हैं।