फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heat wave will continue for two days with western windsHeat wave will continue for two days with western winds

Karnal News: पश्चिमी हवाओं संग दो दिन चलेगी लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Heat wave will continue for two days with western windsHeat wave will continue for two days with western winds
- जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, एक मई से मौसम में बदलाव के आसार
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पश्चिमी हवाओं के साथ मंगलवार व बुधवार को लू चलने की संभावना है। वहीं एक मई से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव होगा। इसके बाद बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिल सकती है।



रविवार की शाम को आंशिक बादल छाने और हवाओं का रुख बदलने के बाद मौसम में आंशिक बदलाव देखा गया। सोमवार को भी पश्चिमी गर्म हवाएं (लू) चलीं। जिसके कारण लोगों को गला सूखने जैसी दिक्कतें हुईं। हालांकि इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान की जिला मौसम वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.0 व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि 30 अप्रैल तक मौसम खुश्क और गर्म रह सकता है। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक मई की रात्रि से तीन मई के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव संभावित है। आंशिक तौर पर बादल छाने, धूलभरी हवाएं व कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है, जिसके कारण दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, लू के प्रभाव से इन्सानों खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा पशुओं को भी इसके प्रभाव से बचाना आवश्यक है। जिसे लेकर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर दी है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।



लू से ऐसे करें बचाव

हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढककर रखें, कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें, प्यास न लगी होने पर भी पर्याप्त पानी पीएं। ओआरएस , घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं। नंगे पांव बाहर न जाएं। खेतों में काम करते समय पेड़ या छाया का सहारा लेते रहें। जंक फूड न खाएं, ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। दोपहर 12 से शाम 3 बजे के बीच धूप में सीधे न जाएं। बच्चे को उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं।




पशुओं को गर्म हवा से बचाएं

पशुओं का शेड खुला व हवादार हो और शेड की छत ऊंची हो। यदि शेड की छत टीन की बनी है तो उस पर पराली आदि की परत डाल दें। पशुओं के शेड की दिशा पूर्व से पश्चिम की तरफ होनी चाहिए। पशुओं के शेड में पंखे व डेजर्ट कूलर का इस्तेमाल करें। पशु शेड के बाहर खुले में केवल घने छायादार वृक्ष के नीचे ही बांधने चाहिए। पशु को कम से कम दो बार जोहड़ आदि में ले जाना चाहिए। पशुओं के पीने के लिए हर समय सामान्य तापमान या थोड़ा ठंडा पानी उपलब्ध होना चाहिए। छोटे पशुओं के लिए हौदी की ऊंचाई कम हो, किसी खुले मुंह के बर्तन में पानी पीने की व्यवस्था करें। जिला प्रशासन की एडवाइजरी के अनुसार गर्मियों में भैंस मद (हीट) के दौरान केवल लार देती है व बोलती नहीं है, इसलिए सुबह व शाम को पशु मद (हीट) में है या नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए। यदि किसी पशु को लू लग जाए तो पशुपालक तुरंत अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed