फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health department team visited government hospitals

Karnal News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सरकारी अस्पतालों का दौरा

Sat, 29 Apr 2023 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 29 Apr 2023 03:03 AM IST
विज्ञापन
Health department team visited government hospitals
करनाल। पंचकूला से आईं स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने शुक्रवार को करनाल के अलग-अलग सरकारी अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की और दौरे के दौरान मरीजों से भी बातचीत की। डॉक्टरों की टीम में डॉ. माला, डॉ. सुचिता, डॉ. गिरिश व डॉ. ममता शामिल रही। टीम का नेतृत्व कर रही डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. काजल ने कहा कि करनाल में लगभग सभी स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त मिली हैं। दोनों टीमों ने सिविल अस्पताल करनाल, सीएचसी कुंजपुरा, पीएचसी मधुबन, हेल्थ वेलनेस सेंटर बुढाखेड़ा, पॉलिक्लीनिक सेक्टर-16 और पीएचसी रामनगर का दौर कर साफ सफाई, बेड, दवाईयों, लेबर रूम और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दीपाली व डॉ. काजल ने बताया कि 27 मार्च से पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य विभाग, पंचकूला से टीमें जिलों के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को टीम करनाल पहुंची थी। यहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गई है। उन्होंने बताया कि यहां का ब्लड बैंक अच्छे से मेंटेन किया गया है। लेबर रूम में सुविधाएं दुरुस्त मिली हैं। जो साफ-सफाई सिविल अस्पताल करनाल में थी, ऐसी ही व्यवस्था सीएचसी व पीएचसी में मिली हैं। लेबर रूम में सुविधाएं दी जा रही हैं, किसी भी मरीज को बाहर लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके साथ आपातकालीन सेवाएं भी दुरुस्त पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed