फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health department searched for larvae in 623 houses

Karnal News: स्वास्थ्य विभाग ने 623 घरों में खंगाला लार्वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Health department searched for larvae in 623 houses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 623 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से पांच घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला और एक मकान मालिक को नोटिस थमाया। वहीं, बुधवार को जांच किए गए 10 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। फिलहाल डेंगू के केसों की संख्या 10 है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख 21 हजार 880 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 2187 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1002 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। जिले में बुखार से पीड़ित 2,192 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 10 डेंगू के केस आ चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में जगह-जगह जलभराव एवं गंदगी होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि के संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास एवं घर के अंदर मच्छरों के पनपने के स्थान या घरों के आस-पास होने वाले जलभराव, गमले एवं पशु-पक्षियों के पानी पीने के पात्र एवं घरों की छतों पर रखी अनुपयोगी वस्तुओं का समुचित निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। बुखार होने पर निकट के स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त की जांच एवं उपचार कराएं। स्वयं से कोई दवा लेकर सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed