फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health department found 951 TB patients

Karnal News: स्वास्थ्य विभाग ने तलाशे 951 टीबी के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Health department found 951 TB patients
राकेश चौहान
विज्ञापन

करनाल। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे क्षय रोग 100 दिन अभियान के तहत 951 टीबी के मरीज सामने आए हैं। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है। ये वे मरीज हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर ढूंढा है। यह अभियान चार नवंबर को विभाग की ओर से शुरू किया गया था। जिसमें चार टीबी वैन को रवाना किया गया था। इनमें से दो वैन विभाग की हैं और दो मेदांता अस्पताल की। दो वैन में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन भी है।
विभाग ने पूरे जिले में हाई रिस्क एरिया का चयन किया है। जहां पर ये वैन जाकर लोगों की स्क्रीनिंग करती है। फिलहाल जिले में एक लाख 95 हजार 914 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें 90 हजार मरीजों के एक्स-रे किए गए हैं और इनमें से 951 मरीज टीबी पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम कॉर्डिनेटर कमल शर्मा के अनुसार यह अभियान 24 मार्च तक चलेगा। फिलहाल करीब 90 प्रतिशत स्क्रीनिंग हो चुकी है। 24 मार्च तक दो लाख 16 हजार 915 लोगों की स्क्रीनिंग करनी है। फिलहाल जिले में 2532 के करीब टीबी के मरीजों का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन



----
सीबी नॉट का लिया जाता है सैंपल
इस अभियान के तहत हाई रिस्क क्षेत्र में जाकर पहले लोगों की स्क्रीनिंग की जाती है। लक्षण मिलने पर उस मरीज का एक्स-रे किया जाता है। फिर नागरिक अस्पताल में तैनात छाती रोग विशेषज्ञ को वह एक्स-रे भेजा जाता है। इसके बाद उस मरीज का सीबी नॉट टेस्ट के लिए सैंपल लिया जाता है ताकि पता चल सके कि मरीज में किस स्तर की टीबी है। इसके बाद उस मरीज का इलाज शुरू कर दिया जाता है। विभाग की ओर से टीबी मरीज को पोषण सहायता की राशि के तहत हर महीने एक हजार रुपये दिए जाते हैं ताकि मरीज प्रोटीन युक्त आहार ले सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



---
टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो।
- शाम के समय बुखार आता हो।
- खांसते समय बलगम में खून आता हो।
- छाती में दर्द होता हो या सांस फूलती हो।
- भूख और वजन कम हो रहा हो।
- रात के समय पसीना आता हो।
- गर्दन या बगल में गांठें हों।

वर्जन
जिले को टीबी मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया गया है। लोगों से अपील है कि टीबी के लक्षण होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराएं। टीबी का इलाज निशुल्क है। वहीं लोगों से यह भी अपील है कि टीबी के मरीजों को गोद लें और उनके लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था करें। इस अभियान के तहत लोगों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है।
- डॉ. सिम्मी कपूर, उप सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed