फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   he officers who went to install the meter were held hostage

गांव में बिजली मीटर बाहर लगाने गए अधिकारियों को बनाया बंधक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
he officers who went to install the meter were held hostage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगमग योजना के तहत गांव सलेमपुर बांगर में बिजली के मीटर बाहर निकालने पहुंचे एसडीओ और जेई को भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने बंधक बना लिया। इस दौरान सभी ग्रामीणों ने अधिकारियों को घेर लिया और वहीं बैठा लिया। बिजली निगम के अधिकारियों को बंधक बनाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद किसानों ने बिजली निगम के अधिकारियों को छोड़ा

जानकारी के अनुसार गांव सलेमपुर में वीरवार को छछरौली के एसडीओ कमल कुमार व जेई रणवीर सिंह जगमग योजना के तहत मीटर बाहर निकालने गए थे। यहां पर भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष सुखदेव सिंह सलेमपुर ने गांव के किसानों के साथ उन्हें वहीं बंधक बना लिया। इस दौरान सुखदेव सिंह ने कहा कि उनका गांव बिलासपुर जगाधरी मेन रोड भेड़थल से दो किलोमीटर दूर पड़ता है। जिस पर भेड़थल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राधा स्वामी सत्संग घर, गन्ना सेंटर, गुरुद्वारा, दावाखाना है। भेड़थल अड्डे से गांव सलेमपुर जाने का मुख्य रास्ता है। इस सड़क पर भेड़थल से गांव तक आदमी पैदल भी नहीं चल सकता। सड़क बिल्कुल टूटी हुई है। सुखदेव सिंह ने बताया कि इस सड़क के लिए वे दो साल से डीसी व पीडब्ल्यूडी के बड़े अधिकारियों से मिल चुके हैं। लेकिन गांव वालों की कोई नहीं सुनता। उन्होंने कहा कि सरकार की जगमग योजना का विरोध जब तक रहेगा, जब तक हमारी सड़क नहीं बन जाती। किसी भी कीमत पर बिजली विभाग के अधिकारियों को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारा पूरा गांव भारतीय किसान यूनियन से जुड़ा हुआ है। गांव इस मुद्दे को लेकर एक है। गांव में दर्जनों ऐसे ट्रांसफार्मर हैं जिन पर आज तक लाइन काटने का स्विच नहीं लगा। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गांव की सड़क ठीक की जाए और गांव में सुविधा दी जाए। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होंगे हम बिजली विभाग की जगमग योजना का विरोध करेंगे। वहीं मीटर किसी भी कीमत पर बाहर नहीं लगने देंगे और बिल भी नहीं भरेंगे। जल्दी ही गांव के मेन रोड पर बैठकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस दौरान कर्णवीर सलेमपुर, राजकुमार, मुकेश कुमार, जगपाल, प्रदीप कुमार, किरण पाल, नायब सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह, सुशील कुमार, लालाराम राजपाल, गोविंदा, महेंद्र सिंह सहित पूरा गांव शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed