फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hdpe half to three lakh in the name of RPF Recruitment

आरपीएफ में भर्ती के नाम पर साढ़े तीन लाख हड़पे

Sun, 24 Nov 2013 12:20 AM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Sun, 24 Nov 2013 12:20 AM IST
विज्ञापन
 Hdpe half to three lakh in the name of RPF Recruitment
कैथल में रेलवे पुलिस भर्ती के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। तितरम थाना पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में देबवन गांव के सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि वह अपने भाई मुनीष को रेलवे पुलिस में लगवाना चाहता था। इसके लिए गांव के ही संदीप कुमार उर्फ सोहन के संपर्क में आया। संदीप ने कहा कि पानीपत के गांव कई निवासी चांद सिंह की रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ काफी जान-पहचान है। वह चांद सिंह को अच्छी तरह से जानता है ओर काफी समय से उसका उनके  घर पर आना-जाना भी है। इसलिए वह मनीष को रेलवे पुलिस में नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि संदीप की बातों में आकर वह चांद सिंह से मिला। चांद व संदीप ने उसे बातों में फंसाते हुए पांच लाख रुपये में रेलवे पुलिस में लगवाने की बात कही। 15 जुलाई 2013 को उसने दोनों ही आरोपियों को दो लाख रुपये दे दी और तीन लाख रुपये रेलवे पुलिस में नौकरी लगने के बाद देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बाद जब उसका भाई पुलिस में नहीं लगा तो आरोपियों ने एक और झूठे बोलते हुए कहा कि रेलवे विभाग ने पुलिस की भर्ती को रद्द कर दिया है। इसलिए अब वे मनीष को रेलवे विभाग में टीटी के पद पर लगा सकते हैं। इस पद पर नौकरी लगवाने के लिए उसे 11 लाख रुपये देने होंगे। इसके लिए आरोपियों ने उससे डेढ़ लाख रुपये पहले ले लिया। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाया। जब वह दिल्ली उनसे मिलने के लिए पहुंचा तो वे वहां से फरार हो गए।


इस धोखाधड़ी के मामले की शिकायत तितरम थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तितरम थाना पुलिस के एसएचओ ओमप्रकाश ने बताया कि रेलवे पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed