फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana wrestling dance will be held in Geeta Jayanti celebrations

Karnal News: गीता जयंती समारोह में होगा हरियाणा कुश्ती दंगल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Haryana wrestling dance will be held in Geeta Jayanti celebrations
- 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगा आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। खेल विभाग की ओर से गीता जयंती समारोह के उपलक्ष्य में हरियाणा कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। इस दंगल की महिला व पुरुष की ओपन कैटेगरी में मंडल के छह जिलों कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पंचकूला व अंबाला के पहलवान दमखम दिखाएंगे। उपनिदेशक अंबाला मंडल ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए है कि सभी जिलों के खेल अधिकारी नौ दिसंबर सोमवार को प्रातः नौ बजे तक अपने-अपने जिलों के चयनित पहलवानों की सूची मंडल कार्यालय अंबाला में भिजवाएंगे।




इन भार वर्ग के होंगे मुकाबले

- पुरुषों में- 79 किलोग्राम भार वर्ग से कम तथा 79 से 97 भार वर्ग के पहवान।

- महिलाओं में- 62 किलोग्राम भार वर्ग से कम या 62 किलोग्राम भार वर्ग से ज्यादा के पहलवाल।



करनाल से छह खिलाड़ी होंगे शामिल

इस कुश्ती प्रतियोगिता में करनाल जिले से छह महिला व पुरुष पहलवान भाग लेंगे। कर्ण स्टेडियम के मुख्य कुश्ती कोच वजीर सिंह ने बताया कि करनाल के पहलवानों के ट्रायल हो चुके हैं। चयनित सभी खिलाड़ियों की सूची मंडल कार्यालय अंबाला में सोमवार नौ बजे से पहले भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed