फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Records of drug trafficking accused will be prepared afresh

Haryana: नशा तस्करी के आरोपियों का नए सिरे से तैयार होगा रिकॉर्ड, तस्करी से जुटाई संपत्तियों पर चलेगा बुलडोजर

Mon, 07 Nov 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Nov 2022 09:20 PM IST
सार

नशा तस्कर से संबंध मिले तो पुलिस अधिकारी-कर्मचारी पर भी कार्रवाई होगी। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एडीजीपी ने सख्ती का एलान किया है। मधुबन में हुई प्रदेश की सभी यूनिटों की बैठक में सीमाओं पर निगरानी बढ़ाने, आपूर्ति करने वालों का नया रिकार्ड तैयार करने का निर्देश है। 

विज्ञापन
Haryana: Records of drug trafficking accused will be prepared afresh
पुलिस अधिकारियों की बैठक में मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब तक केवल नशा तस्करों पर कार्रवाई हो रही थी। लेकिन अब नशा तस्करों के साथ संबंध रखने वालों पर भी कार्रवाई होगी। खासतौर पर उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर, जिनके क्षेत्र में नशा बिकता है और नशे से जुड़े किसी व्यक्ति विशेष के साथ आपके संबंध मिलते हैं। इसे लेकर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने सख्त हिदायत दी है। 

विज्ञापन


सोमवार को उन्होंने करनाल के मधुबन स्थित ब्यूरो के मुख्यालय में प्रदेश में कार्यरत ब्यूरो की सभी 12 यूनिटों के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने नशा तस्करी की रोकथाम और कार्रवाई को लेकर चर्चा की। बैठक में उन्होंने ब्यूरो के एसपी ताहिर हुसैन के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


इसके अलावा हर अनुसंधान कर्ता से अलग-अलग परफोर्मेंस के बारे में जानकारी ली। योजना के अनुसार नशा तस्करों पर अब हरियाणा स्टेट नाकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और तेजी से प्रहार करेगी। इसके लिए प्रदेश व जिलों की सीमाओं पर निगरानी और गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नशा तस्करी में पहले से पकड़े गए व नए पकड़े जा रहे सभी आरोपियों का नए सिरे से रिकार्ड तैयार किया जाएगा। ताकि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी तस्करी से जुटाई संपत्ति को भी नष्ट किया जा सके। इसके लिए विशेष रूप से संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 

बुलडोजर कार्रवाई का नए सिरे से होगा आगाज 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने कहा कि जो भी नशा तस्कर पकड़ा जाए उसकी हिस्ट्री, पैसा मुहैया करवाने वाला, जहां से नशे की तस्करी हुई व जहां पहुंचना था, सभी की डिटेल बनाओ ताकि इसके खिलाफ कार्रवाई का नए सिरे से आगाज हो। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश को लागू करते हुए जीरो टोलरेंस के तहत नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सघनता से चलाया जाएगा। हरियाणा राज्य के साथ लगती सीमाओं पर और अधिक निगरानी व गश्त बढ़ेगी।  


ग्राम और स्कूल स्तर पर करेंगे जागरूक 
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव ने सभी यूनिटों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान में भी तेजी लाएं। हरियाणा के युवाओं, स्कूली विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी शहरों में वार्ड व ग्राम स्तर पर प्रयास फाउंडेशन के साथ मिलकर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ऐसे क्षेत्रों में नशा तस्करी के मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं, जो दूसरे प्रदेशों की सीमाओं के साथ सटे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed