फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana has made an important contribution in the development of Delhi: Rekha Gupta

दिल्ली के विकास में हरियाणा का अहम योगदान : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Haryana has made an important contribution in the development of Delhi: Rekha Gupta
- नगर निगम की मेयर से पूछा- आप लोग गंदा पानी यमुना में तो नहीं डाल रहे
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के विकास में हरियाणा का अहम योगदान है। दोनों राज्य मिलकर विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने पंजाब से पानी और पराली के धुएं के मुद्दे पर पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां कुछ ऐसी शक्तियां ग्रहण की तरह बैठीं हैं, जिनके कारण न तो पंजाब का विकास हो पा रहा है और न ही वह राज्य अन्य राज्यों के साथ सहयोग कर पा रहा है।
वह रविवार को उपचुनाव में प्रचार के लिए पंजाब जा रही थीं। रास्ते में करनाल के नमस्ते चौक पर स्थित एक होटल में कुछ देर के लिए रुकीं। यहां मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, ब्रज गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, विधायक जगमोहन आनंद की पत्नी रेखा आनंद ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मेयर रेणू बाला से सवाल किया कि, गंदा पानी यमुना में तो नहीं डाल रहे आप लोग। महापौर कहा कि नहीं। करनाल का गंदा पानी छह एसटीपी से उपचारित होकर निकलता है, जिसका उपयोग कृषि कार्यों में होता है। यदि कुछ पानी जाता भी है तो वह उपचारित पानी (ट्रीटेड वाटर) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने करनाल शहर की सुंदरता की तारीफ करते हुए कहा कि ये तो साफ-सुथरा शहर है। भाजपा नेता ब्रज गुप्ता ने सीएम को बताया कि वर्ष 2014 से मनोहर लाल करनाल का नेतृत्व कर रहे हैं, अब यहां के सांसद हैं और जगमोहन आनंद विधायक हैं। शहर और राज्य दोनों प्रगति कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed