{"_id":"66abc1485dc3fc2d060030fe","slug":"haryana-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-the-toilet-of-the-medical-college-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में युवक ने फंदा लगा दी जान, शामली शहर का रहने वाला था आर्यन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मेडिकल कॉलेज के शौचालय में युवक ने फंदा लगा दी जान, शामली शहर का रहने वाला था आर्यन
Thu, 01 Aug 2024 10:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 01 Aug 2024 10:39 PM IST
सार
आर्यन शामली शहर का रहने वाला था, मानसिक तनाव से ग्रस्त होने के कारण भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मानसिक तनाव से ग्रस्त एक 22 वर्षीय युवक ने शौचालय में फंदा लगाकर जान दे दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली शहर निवासी आर्यन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शामली शहर का रहने वाला 22 वर्षीय आर्यन तनाव से ग्रस्त होने के चलते तीन दिन पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती था। वीरवार को युवक के साथ उसका चाचा था। युवक ने दोपहर के समय शौचालय जाने की बात कही।
विज्ञापन
शौचालय जाने के बाद जब युवक करीब 20 मिनट तक बाहर नहीं आया तो उसके चाचा ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वह परने के सहारे रोशनदान से लटका हुआ मिला। उसके बाद चाचा ने डॉक्टरों को बुलाया और युवक की जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद संबंधित पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन