{"_id":"675a9707f5ec4899ca066b38","slug":"harshita-in-lemon-race-and-manav-first-in-shake-race-karnal-news-c-338-1-kn11003-115441-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लेमन दौड़ में हर्षिता व शेक दौड़ में मानव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लेमन दौड़ में हर्षिता व शेक दौड़ में मानव प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निगदू। नवयुग शिक्षा समिति की ओर से संचालित आर्य स्कूल में वार्षिक खेल उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके खो खो, बैडमिंटन, लेमन दौड़, बोरी दौड़, रस्सा कसी, गुब्बारा दौड़ करवाई गई। इस दौरान लेमन दौड़ में हर्षिता प्रथम, सेजल द्वितीय, तनिष तृतीय रहे। शेक दौड़ में मानव प्रथम, भाविका द्वितीय व भावना तीसरे स्थान रही।
खो-खो में मुस्कान टीम प्रथम व वंशिका द्वितीय टीम रही। उच्च ग्रुप में ज्योति पहले, सेजल दूसरे, सृष्टि तीसरे स्थान पर रही। तीन टांग दौड़ में सृष्टि व अन्नू प्रथम, ज्योति व काव्य द्वितीय व हर्षिता व तमन्ना तृतीय रही। लड़कों की खो खो में सन्नी टीम प्रथम व साहिल टीम द्वितीय रही। वहीं लड़कों में सुमित जैनिश प्रथम, लक्षित व पारस द्वितीय व रोहित व संजीव तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कसी में कपिल टीम पहले, दीपांशु टीम दूसरे व नैन्सी टीम तीसरे स्थान पर रही। खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पदक देकर सम्मानित किया गया।
नवयुग शिक्षा समिति अध्यक्ष महाबीर मैहला व प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पढ़ाई के साथ-साथ सर्वांगीण विकास करना है। आज के समय में मोबाइल ने बच्चों से बाहरी खेलों से दूर करके मोबाइल की तरफ लगा दिया है। बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर होने लगे हैं, इसका असर उनके शरीर व आंखों पर साफ दिखाई देता है। अतः माता-पिता को भी चाहिए कि अपने बच्चों को हर रोज बाहर खेलने के लिए अवश्य प्रेरित करें ताकि बच्चे का सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर अध्यापिका संध्या शर्मा, रश्मि, रिंपल, सरिता, तमन्ना, पूजा, दीपक शर्मा, संजय कुमार मौजूद रहे।