फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hariom wins in Dangal, Rahul beats Ashu

Karnal News: दंगल में हरिओम ने मजीत, राहुल ने आशु को दी पटखनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 03:04 AM IST
विज्ञापन
Hariom wins in Dangal, Rahul beats Ashu
- गोगा मेडी पर आयोजित हुआ दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। गोंदर गांव में जाहरवीर गोगा मेड़ी पर लाला साधुराम सिंगला की याद में दंगल आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के पहलवानों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में हरिओम ने मंजीत, राहुल ने आशु, संजय ने गुरमीत मोरखी, कुलदीप ने समंद दिल्ली, विकास गोली ने मोनू कैथल को हराया।

लड़कियों की दंगल में प्रीति गोंदर ने रूबी शाहबाद, पायल गोंदर ने निरजला अंबाला को पटखनी दी। अनुज सांभली व मनीष जाखौली के बीच कुश्ती मुकाबला बराबरी पर छूटा। मंच संचालन विनोद राणा गोंदर व अमरनाथ गोरखा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हनुमान अखाड़ा गोंदर के संचालक संजय पहलवान ने की। ग्राम सरपंच प्रतिनिधि मोहन शर्मा ने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी ध्यान देना चाहिए। विनोद राणा व संजय पहलवान ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खेल आवश्यक है। निर्णायक की भूमिका सतीश पहलवान ने निभाई। मौके पर जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि गुरदेव सिंह गोराया, पूर्व सरपंच बलविंद्र राणा, रणसिंह चौहान, ईश्वर राणा व बलवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed