फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gurdas had fired bullets from America for 53 thousand dollars.

Karnal News: 53 हजार डॉलर के लिए अमेरिका से गुरदास ने चलवाई थीं गोलियां

Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 15 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Gurdas had fired bullets from America for 53 thousand dollars.
सीआईए-1 की बड़ी कार्रवाई, घर पर फायरिंग करने के मामले में दो आरोपी काबू
करनाल।
विज्ञापन

फूसगढ़ गांव में एनआरआई बलकार लाठर के मकान पर गोलियां अमेरिका में रह रहे गुरदास ने चलवाई थीं। गुरदास ने अमेरिका में बलकार के साथ रह रहे उनके साले संदीप से 53 हजार अमेरिकी डॉलर (47.99 लाख रुपये) लेने हैं। दहशत बनाने के लिए फायरिंग कराई गई।
गुरदास ने पहले अंबाला के सोंटा निवासी भाई गुरशेर से रेकी करवाई। इसके बाद दो शूटरों से संपर्क साधकर 3 फरवरी की रात को करीब 1:30 बजे फायरिंग करवा दी। वारदात के 11 दिन बाद पुलिस ने रेकी करने वाले आरोपी गुरशेर और पंजाब के पटियाला के राजपुरा निवासी शूटर जसबीर को गिरफ्तार किया है। शनिवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने गुरशेर को न्यायिक हिरासत में भेजने की आदेश दिए जबकि जसबीर का चार दिन का रिमांड पर भेजा।
विज्ञापन


तीन साल पहले फूसगढ़ गांव से अमेरिका गए बलकार लाठर का साला संदीप भी अमेरिका में रह रहा है। वहां उसका अंबाला के सोंटा गांव निवासी गुरदास के साथ लेनदेन है। आरोप है कि संदीप ने गुरदास को 53 हजार अमेरिकी डॉलर देने थे। जब संदीप ने डॉलर नहीं दिए तो गुरदास ने परिवार को डराने के लिए उसके जीजा के घर पर फायरिंग करवाने की योजना बनाई। बाइक पर सवार होकर आए पंजाब के पटियाला के राजपुरा निवासी शूटर जसबीर और उसके दूसरे साथी ने रात को चार से पांच राउंड फायर किए और बाइक पर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच में एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने चार टीमों को गठन किया था। शनिवार को सीआईए एक और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दोनों आरोपियों को नीलोखेड़ी के समानाबाहू गांव के नजदीक से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक भी बरामद की है।

---

पहले नीचे दुकानों पर चलाई थीं गोलियां

दोनों बदमाशों ने पहले फूसगढ़ स्थित बलकार लाठर के मकान के नीचे बनी दुकानों पर फायरिंग की थी। ब्यूटी पार्लर की दुकान पर गोलियां चलाईं। गोली शटर, शीशा और परदे को चीरते हुए अंदर गई। ऊपर मकान पर बदमाशों ने दो गोलियां दागीं। ये गोलियां छज्जे पर लगी ग्रिल और कांच को तोड़ते हुए निकलीं। आसपास के लोगों के अनुसार, करीब तीन मिनट तक गोलियां चली थीं। हालांकि रात को उन्हें यह नहीं पता चला कि मकान पर गोलियां चली हैं। सुबह जब शटर में छेद और कांच बिखरा दिखा तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके से तीन खोखे और एक कारतूस बरामद किया था।

---

लेन-देन के लिए कई बार हो चुकी पंचायत

लेनदेन के लिए दोनों पक्षों में कई बार पंचायत हो चुकी हैं। आरोपियों ने जब फायरिंग की, तब घर में बलकार लाठर की मां राजपती और पत्नी सीमा (अमेरिका में रहने वाले संदीप की बहन) ही घर पर थे। गुरदास पहले ही संदीप को धमकी दे चुका था। पुलिस ने मामले में गुरदास को शामिल कर लिया है। पुलिस उसे विदेश से लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाएगी। ---


फूसगढ़ निवासी बलकार के साले संदीप और अमेरिका बैठे गुरदास का आपसी लेनदेन है। इसी को लेकर गुरदास ने अपने भाई गुरशेर से रेकी करवाई। पटियाला के राजपुरा निवासी शूटर जसबीर व एक अन्य से संपर्क करके तीन फरवरी को फायरिंग करवाई। पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जसबीर से रिमांड के दौरान हथियार बरामद किया जाएगा और दूसरे शूटर की गिरफ्तारी की जाएगी।

- संदीप मढान, प्रभारी, सीआईए-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed