{"_id":"248178db4d1041f88ac4490ca10e1807","slug":"gt-road-lahore-delhi-bus-wheel-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर लाहौर-दिल्ली बस का पहिया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर लाहौर-दिल्ली बस का पहिया जाम
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Sat, 28 Jun 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर से दिल्ली जाने वाली बस का जीटी रोड पर अचानक अगला पहिया जाम हो
विज्ञापन
गया। स्पीड के चलते बस काफी दूर तक रेंगती चली गई और हिचकोले खाने लगी।
ड्राइवर एम खैल की सूझबूझ के चलते एनएच-1 पर हादसा होने से बचा और यात्रियों की जान में जान आई। बस में 39 यात्री सवार थे, जिनमें से 14 पाकिस्तानी और 25 यात्री हिंदुस्तानी यात्री थे। सूचना मिलते ही घरौंडा थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस को सुरक्षा घेर में लिया।
लाहौर से दिल्ली जा रही बस जैसे ही कोहंड गांव में ओवरब्रिज के पास पहुंची तो अचानक उसका अगला पहिया जाम हो गया। बस की स्पीड अधिक थी, जिसके चलते काफी दूर तक बस रेंगती चल गई।
जीटी रोड पर बस का पहिया जाम होने से बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन ड्राइवर एम खैल की सूझबूझ के साथ धीरे-धीरे बस पर नियंत्रण पाया। बस के आगे चल रही एस्कॉर्ट पीसीआर ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। देखते ही देखते एनएच पीसीआई की तीन गाड़ियां और थाना घरौंडा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घटना शाम करीब 6:20 बजे की। बस के ड्राइवर एम खैल स्थानीय मेकेनिकों की मदद से खुद बस का पहिया ठीक करने में जुट गए। थाना प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा बना दिया गया था। बस का पहिया ठीक करने के लिए स्थानीय मेकेनिकों को बुलाया गया।
खटारा हो चुकी है बस
दिल्ली निवासी यात्री मोहम्मद इलियास का कहना है कि इस बस में यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं है। यह 2005 मॉडल बस है। पाकिस्तान सरकार लापरवाही कर रही है, जो इसे लंबी यात्रा पर चला रही है। न तो समुचित तरीके से खाना खाने दिया जाता है और न ही बस का एसी चलता है। जब ब्रेक लगे तो एक अजीब-सी दुर्गंध बस में फैल गई थी।, जिससे सभी यात्री घबरा गए थे। ऐसी बस से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।