फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Grew from fog and cold chills

कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

Mon, 04 Jan 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Mon, 04 Jan 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन

रविवार को अचानक मौसम ने यूटर्न ले लिया है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के बाद अचानक मौसम में बदलाव आया है। कोहरे और शीतलहर की दस्तक से एक बार फिर शहर के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। इससे एक बार फिर शहर में ठिठुरन बढ़ गई है।

विज्ञापन


कोहरे और शीतलहर के चलते शहर के अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री तक लुढ़क गया है। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। शहर का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री से लुढ़ककर 17.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी छह डिग्री से लुढ़ककर चार डिग्री तक पहुंच गया। कोहरे के चलते सड़कों पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन


शनिवार को देर रात तक मौसम साफ रहा। लेकिन रविवार को लोग जब सुबह उठे तो पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा था। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। शहर में जगह-जगह पर लोग अलाव पर आग सेकते नजर आए। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन होने से लोगों को काफी हद तक राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही फिर से कोहरा पड़ना शुरू हो गया। शाम ढलने तक एक बार फिर पूरा शहर की कोहरे की चादर में लिपट गया। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटों तक घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed