फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Greetings from SURJEWALA

सुरजेवाला का अभिनंदन

Sun, 26 Jan 2014 12:05 AM IST
कैथल
कैथल Updated Sun, 26 Jan 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Greetings from SURJEWALA
 लोक निर्माण व उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्यौदा रोड पर आयोजित वाल्मीकि युवा संस्था के अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने मानव समाज को सच्चाई और मर्यादा का मार्ग दिखाया। महर्षि वाल्मीकि एक ऐसे महान संत के रूप में पहचाने जाते हैं, जिन्होंने भगवान राम के दोनों पुत्रों को ज्ञान का भंडार अर्पित कर खुद मौन धारण कर लिया था। उन्होंने कहा कि मुंदड़ी गांव में स्थित लवकुश तीर्थ वही स्थान है, जहां महर्षि ने बैठकर लवकुश को ज्ञान दिया था। उन्होंने कहा कि लवकुश तीर्थ का दो करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार करते हुए सभी घाटों का पुनर्निर्माण किया गया। दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर तीर्थ में डाला गया। इसके अतिरिक्त उस उपदेश स्थल जहां बैठकर लवकुश को भगवान वाल्मीकि ने रामायण व मर्यादा का पाठ पढ़ाया, उस स्थान का सौंदर्यीकरण किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने सिरटा रोड पर निर्मित महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र का उल्लेख करते हुए बताया कि इस भवन में एक हजार से अधिक व्यक्तियों का कोई भी समारोह आसानी से आयोजित किया जा सकता है। उन्होंने वाल्मीकि युवा संस्था द्वारा दिए गए सम्मान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए वाल्मीकि सामुदायिक भवन के लिए अनुदान देने की घोषणा की। इसके अलावा तीन गलियों के निर्माण के साथ-साथ प्यौदा रोड से जोड़ने वाले मार्ग पर 30 पोल लगाकर लाइटें देने की घोषणा की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिडढा, नगर परिषद अध्यक्ष रामनिवास मित्तल, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, सुरेंद्र रांझा, रणवीर सैनी, बहादुर सैनी, डॉ. श्याम साहनी, रणधीर राणा, वेद प्रकाश, सुभाष जवाहरा, जयपाल शर्मा, रामपाल चहल एडवोकेट तथा वाल्मीकि समाज के प्रोफेसर ऋषि पाल, राकेश एडवोकेट, श्याम लाल कल्याण, शेरा प्रधान, नायब सिंह, विनोद दयोरा, अरविंद, मनोज, राहुल, जोगिंदर, मनीष और बलजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed