फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   greed to job, thekedar, rape to girl, make video

नौकरी दिलाने के बहाने ठेकेदार ने किया लड़की से रेप, बनाई वीडियो

Tue, 08 Nov 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल Updated Tue, 08 Nov 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
greed to job, thekedar, rape to girl, make video
rape with minor

शहर की एक कॉलोनी निवासी लड़की को नौकरी का झांसा देकर लड़की से एक ठेकेदार द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं ठेकेदार ने उसकी वीडियो भी बना ली। जब लड़की ने विरोध किया तो ठेकेदार ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। लड़की का आरोप है कि इस वीडियो के बहाने पिछले छह माह से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा है। लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि उसे नौकरी की तलाश थी। ऐसे में उसका संपर्क आरकेपुरम निवासी देवी सिंह से हुआ। देवी सिंह ने उसे नौकरी देने का झांसा दिया और नौकरी के बहाने वह उसे कुरुक्षेत्र के एक होटल में ले गया। जहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके साथ रेप किया। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं आरोपी ने इसकी वीडियो भी बना ली। शोर मचाने पर देवी सिंह ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसकी वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा। इस पर वह डर गई। लड़की ने बताया कि सीडी के नाम पर वह उसको ब्लैकमेल करता रहा। लड़की ने बताया कि 6 नवंबर को फिर से सार्वजनिक रूप से उसको गलत इशारे किए। जब उससे बात की तो कहा कि वीडियो लेनी है तो मेरे पास से ले जाना। देवी सिंह ने सीडी देने के बहाने उसे सीएचडी सिटी में बुला लिया और एक फ्लैट में ले गया। जब उसने वीडियो मांगी तो देवी सिंह ने उसको कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ रेप किया। वीडियो के नाम पर देवी सिंह ने कहा कि ये वीडियो उसे कभी नहीं देगा। इस पर वह किसी तरह से वहां से निकली और पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी देवी सिंह के रेप और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। इस बारे में महिला थाना प्रभारी पवना देवी का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन निकलवाने में जुटी पुलिस

करनाल। वहीं, शहर के एक अस्पताल में हुई नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में महिला थाना पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और कुछ मोबाइल नंबर की लोकेशन निकलवाने में जुटी है। पुलिस उन तीन कथित तीन लोगों के खिलाफ सबूत तलाश रही है, जिनके खिलाफ लड़की ने आरोप लगाए हैं। वहीं, पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि लड़की करनाल जिले के एक गांव की है और उसके पिता उसकी शादी करना चाहते हैं, जबकि लड़की अभी पढ़ना चाहती है। इसी मामले को लेकर लड़की हेल्प के लिए चाइल्ड हेल्प लाइन के पास पहुंची थी। लड़की को शहर के एक आश्रम में रखा गया था। लड़की बार-बार खुद की पढ़ाई कराने को लेकर तनाव ग्रस्त थी और इसी दौरान उसने मच्छरमार दवाई पी ली थी। इसके बाद उसे आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। जहां पर लड़की के साथ अस्पताल के ही तीन कर्मचारियों ने छेड़छाड़ की। सीडब्ल्यूसी की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल लड़की को एक दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया है। इस बारे में महिला थाना प्रभारी पबना देवी का कहना है कि मामले की तफ्तीश जारी है। सीसीटीवी कैमरे और कुछ मोबाइल की लोकेशन आदि चेक की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed