{"_id":"65738aacae03942dbb0c5d04","slug":"grandfather-dies-in-road-accident-grandsons-leg-broken-karnal-news-c-18-knl1008-279225-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में दादा की मौत, पोते की टूटी टांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में दादा की मौत, पोते की टूटी टांग
विज्ञापन
करनाल। एक तेज रफ्तार कार चालक ने मोटरसाइकिल दादा-पोते को टक्कर मार दी। जिससे दादा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं पोते की एक टांग टूट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
रायफार्म काछवा गांव निवासी मनजीत सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात दिसंबर को शाम करीब साढ़े पांच बजे उसके पिता जगतार सिंह मोटरसाइकिल पर गांव के बस अड्डे पर कोई समान लेने आए थे। उनके साथ उसका लड़का एकमजीत भी था। इस दौरान पेहोवा की ओर से आई एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार की नंबर प्लेट उतर कर गिर गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसके पिता व उसके बेटे को संभाला और शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर वह भी मौके पर पहुंचा। जहां इलाज के दौरान उसके पिता की मौत हो गई और उसके बेटे की एक टांग टूट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं परिजनों की शिकायत के आधार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।