फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government policies whipped fasting, workers, karnal

भूखे रहकर सरकार की नीतियों को कोसा

Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Mon, 04 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
Government policies whipped fasting, workers, karnal
भूखे रहकर सरकार की नीतियों को कोसा - फोटो : अमर उजाला

वित्तीय और गैर वित्तीय मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन देसवाल धारीवाल के नेतृत्व में रविवार को दूसरे भी भिवानी जिले के 31 अनुदेशक और वर्ग-अनुदेशक सीएम सिटी में क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। यह अनशन हरियाणा राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण तकनीकी कर्मचारी कल्याण संघ और सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ, हरियाणा की ज्वॉइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर चल रहा है।

विज्ञापन


आईटीआई अनुदेशक पिछले दो वर्षों से अपनी वाजिब मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। इसके बाद भी राज्य सरकार ने अनुदेशकों को बातचीत के लिए अभी तक नहीं बुलाया है। अनुदेशकों की प्रमुख मांगों में तत्कालीन वोकेशनल कैडर के आईटीआई विभाग में कैबिनेट के निर्णयानुसार डाइंग कैडर में कार्यरत अधिकारियों एवं वोकेशनल शिक्षकों के कैडर को लाइव कैडर न बनाना, नियम विरुद्ध पदोन्नत किए गए अधिकारियों को डिमोट करना, कई वर्षों से 14000 रुपये मासिक वेतन पर कार्यरत अनुबंधित अनुदेशकों को नियमित करना, नियमितीकरण और समान काम, समान वेतन के सिद्धांत अनुसार वेतन देना, अनुदेशकों को पंजाब के समान वेतन और भत्ते देना, अनुदेशक और वर्ग-अनुदेशक को क्रमश: ट्रेनिंग ऑफिसर और सीनियर ट्रेनिंग ऑफिसर पदनामित करना, ग्रेड पे अपग्रेडेशन से उपजी एसीपी विसंगति दूर करना, उच्च पद शतप्रतिशत पदोन्नति से भरना, प्रधानाचार्य और वर्ग अनुदेशक के पदोन्नति से भरे जाने वाले सभी रिक्त पद अविलंब भरना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीन देसवाल ने कहा कि वर्तमान अनुदेशक आंदोलन प्रदेश सरकार के अनुदेशकों की जायज मांगों के प्रति नकारात्मक और उदासीन रवैये की उपज है। हमारे दोनों संगठन लंबे समय से आंदोलनरत हैं। प्रदेश सरकार ने हमें वार्ता के लिए आज तक नहीं बुलाया है। इससे साबित होता है कि सरकार को प्रदेश के कर्मचारियों की कोई फिक्र नहीं है। सर्व अनुबंध अनुदेशक संघ हरियाणा के महासचिव प्रमोद यादव का कहना है कि कर्मचारी आंदोलन सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की देन है। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीन देसवाल, सुरजीत सिंह जिला प्रधान भिवानी परविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, किशन कुमार, वजीर सिंह, लेखराज, जयसिंह, किशन कुमार, विरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, रोशन लाल, सुरेंद्र कुमार, अरुण बजरंग, श्री निवास, उमेश कुमार, विरेंद्र सिंह, रजनीश पान्नू, हरीश कुमार, जयवीर, उदय सिंह, विनोद कुमार, रोहतास, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed