फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Got employment before reaching college

Karnal News: कॉलेज पहुंचने से पहले मिला रोजगार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Got employment before reaching college
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। कॉलेज पहुंचने से पहले ही स्कूली पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों के हाथ में रोजगार आ गया है। ऐसा उनके कौशल गुणों के कारण हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से एनएसक्यूएफ के तहत रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 20 विद्यार्थियों का नामी कंपनियों में रोजगार के लिए चयन हुआ और 45 को शॉर्टलिस्ट किया गया।

पीएमश्री राजकीय विद्यालय करनाल में आयोजित रोजगार मेले में मुख्यातिथि आईएएस अधिकारी एसीयूटी योगेश सैनी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए मेहनत से अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला परियोजना समन्वयक उर्वशी विग ने कहा कि हाथ का हुनर ही हमेशा आगे बढ़ता है। 12वीं की परीक्षा तो हजारों विद्यार्थियों ने पास की, लेकिन रोजगार केवल कुछ विद्यार्थियों को ही मिला है, ऐसा केवल उनके कौशल के कारण हो पाया है। मेले में 20 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में वर्तमान मे 89 विद्यालयों में 13 कौशल विषयों की शिक्षा दी जा रही है। इसमें लगभग 13 हजार विद्यार्थी नामांकित है। ये छात्र मुख्य शिक्षा के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं। जिससे यदि ये छात्र इन्हीं विषयों के साथ आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं और यदि किसी कारणवश आगे के पढ़ाई नहीं कर सकते तो उन्हें रोजगार के अवसर सरलता से उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर रोजगार विभाग के कपिल शर्मा, प्रिंसिपल मिनी शर्मा, एपीसी सचिन, पवन, एनएसक्यूएफ समन्वयक सत्येन्द्र और चांदनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed