फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gopashtami festival will be celebrated on 30th at Shri Krishna Gaushala.

Karnal News: श्रीकृष्ण गोशाला में 30 को मनाया जाएगा गोपाष्टमी महोत्सव

Mon, 27 Oct 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 27 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gopashtami festival will be celebrated on 30th at Shri Krishna Gaushala.
करनाल। श्रीकृष्ण गोशाला में 30 अक्तूबर को गोपाष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या लोग पहुंचकर गायों की सेवा और पूजा करेंगे। रविवार को कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में राम कुमार गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोपाष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। लोगों को भानुपुरा पीठाधीश्वर ज्ञानानंद तीर्थ का पावन आशीर्वाद प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण गोशाला को भव्य रूप में सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह आठ बजे हवन यज्ञ के साथ होगी। इसके अलावा, रामकुमार गुप्ता ने बताया कि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एस के गोयल, महासचिव राम कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ता, घनश्याम गोयल, गुरदयाल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, संजय बतरा संजय बंसल, बृजलाल गर्ग, सचिन गर्ग व बलबीर लाठर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed