{"_id":"634332dfed26636f9b13c698","slug":"goods-worth-lakhs-crossed-from-treasury-officer-s-house-karnal-news-knl123931011","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी ऑफिसर के घर से लाखों का सामान पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेजरी ऑफिसर के घर से लाखों का सामान पार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पति के साथ बच्चों से मिलने कनाडा गई ट्रेजरी ऑफिसर के घर से चोरों ने लाखों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। दंपती करीब पांच माह पहले कनाडा गया था। रविवार रात उन्हें घर पहुंचना था। इससे पहले उन्होंने रिश्तेदारों से घर की सफाई करवाने को कहा था। जब रिश्तेदार घर पहुंचे तो घटना का पता लगा। रिश्तेदारों ने सूचना पुलिस और दंपती को दी। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।
प्रेम नगर में सतेंद्र शर्मा का घर है। उनकी पत्नी ट्रेजरी ऑफिसर हैं। उनके बच्चे कनाडा में रहते हैं। दोनों पांच माह पहले कनाडा गए थे और नौ अक्तूबर की रात लौटने वाले थे। रिश्तेदार घर पहुंचे तो घर के अंदर के चारों दरवाजों के ताले टूटे थे। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
गेट तोड़कर घर में घुसे
रामनगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि अब तक जांच में सामने आया है कि चोरों ने गेट तोड़ कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर से क्या-क्या सामान चोरी किया है, अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। मकान मालिक के पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा कि क्या चोरी हुआ है।