फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   go to Dharohar to see the Kumbh

कुंभ देखने धरोहर गैलरी पहुंच रहे लोग

Sun, 17 Nov 2013 12:15 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sun, 17 Nov 2013 12:15 AM IST
विज्ञापन
go to Dharohar to see the Kumbh
कुरुक्षेत्र की धरोहर आर्ट गैलरी में लगी कुंभ मेले की चित्र प्रदर्शनी में पूरे भारत के संस्कृति के दर्शन होते हैं। इस तरह की प्रदर्शनियों से युवाओं को प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी में लगी यह प्रदर्शनी आगामी 15 दिनों तक कुंभ संस्कृति का संदेश पर्यटकों को देगी। ये उद्गार कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने कुंभ संस्कृति पर आधारित फोटोग्राफी प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरोहर हरियाणा संग्रहालय का मुख्य ध्येय हरियाणा तथा राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को मंच प्रदान करना है। इस तरह की प्रदर्शनियों के आयोजन से जहां एक ओर धरोहर हरियाणा संग्रहालय से राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों का जुड़ाव बढ़ेगा वहीं पर, केयू की गरिमा भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने अर्पणा कौर आर्ट गैलरी के संयुक्त तत्वावधान में लगाई गई कुंभ संस्कृति के चित्रों की प्रदर्शनी के विषय में बताया कि पवन मेहता एवं इंद्र गोपाल के चित्रों की प्रदर्शनी के माध्यम से कुंभ 2013 की यादें एक बार फिर उजागर हो उठी हैं।

इस प्रदर्शनी में दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर के 40 से अधिक फोटो प्रदर्शित किए गए हैं। इन चित्रों में अखाड़ा संस्कृति, कुंभ संस्कृति, शाही स्नान, नागा साधुओं की संस्कृति तथा कुंभ मेले में संस्कृति के विविध स्वरूपों को केंद्र बिंदु बनाकर जो चित्र लिये गए उन्हीं को धरोहर हरियाणा संग्रहालय की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित किया गया है।

इस मौके पर केयू कुलपति डॉ. डीडीएस संधू ने अर्पणा कौर आर्ट गैलरी की क्यूरेट हरविंद्र कौर, दोनों कलाकारों पवन मैहता तथा इंद्र गोपाल को केयू की ओर से सम्मानित भी किया।


इससे पूर्व मुख्यातिथि ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय में लगी कुंभ संस्कृति प्रदर्शनी का ब्राउशर भी जारी किया। इस मौके पर अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रोफेसर गिरीश चोपड़ा, निदेशक पत्राचार प्रोफेसर रजनीश शर्मा, निदेशक लोकसंपर्क विभाग डॉ. बृजेश साहनी, प्रोक्टर प्रोफेसर सीआर ड्रोलिया, प्रोफेसर राम विरंजन, डॉ. एके अंतिल, प्रोफेसर अभय सिंह यादव, प्रोफेसर एसएस बूरा, डॉ. राजपाल, डॉ. विवेक चावला, डॉ. पवन, डॉ. अनीता भटनागर व धरोहर हरियाणा के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed