फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Girls arriving at Mata ki Chowki to get mehndi applied

Karnal News: माता की चौकी में मेहंदी लगवाने पहुंच रहीं युवतियां

Sat, 27 Sep 2025 09:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 27 Sep 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
Girls arriving at Mata ki Chowki to get mehndi applied
करनाल। श्री कृष्णा मंदिर सेक्टर-14 में आदि शक्ति मां झंड़ेवाली सेवा समिति ने मां भगवती की चौकी का आयोजन किया। इसमें महिलाएं और युवतियां मां के नाम की मेहंदी लगवाने के लिए पहुंच रही हैं। कलाकार प्रवीन और चीनू ने बताया कि मां की चौकी के दौरान सभी को मुफ्त में मेहंदी लगाई जा रही है। साहिल डोगरा ने मइया जी के मंदिर को मैंने फूलों से सजाया है, मइया मेरी चली आओ मैंने आपको बुलाया है भजन गाकर मां की महिमा का गुणगान किया। मां की ज्योत प्रचंड सतीश गुप्ता और ध्रुव गुप्ता ने की। विशिष्ठ अतिथि सुभाष चंद्र, जन कल्याण युवा मंच, नवीन बत्रा, रवि चानना, राजीव मुंजाल, पंकज दुआ, शाम बत्रा, ललित कुमार, शुभम गुप्ता, सांई प्रकाश मंडल, अमित अत्रेजा, अमित बवेजा, दीपक अरोड़ा, कृष्ण लाल तनेजा, पंकज भारती, राजीव नागपाल, हरीश भूटानी, श्याम बत्रा, सुशील अरोड़ा, कुलभूषण अरोड़ा, वीरेंद्र अरोड़ा, सिमरण लांबा, आरती आर्य के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


--

माता के भजनों पर भाव विभोर हुए श्रद्धालु
वहीं दूसरी ओर मां झंडेवाली सेवा समिति की ओर से श्री सेवा समिति आश्रम में मां झंडेवाली की चौकी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शहर की प्रमुख संस्थान मां के दर्शन करने और शृंगार करने आ रही है। कलाकार नीरज चंचल ने जय हो झंडेवाली, मां जय हो झंडेवाली, पल भर में जो भर देती है सबकी झोली खाली, जय हो झंडेवाली भजन गाकर सभी को भाव विभोर किया। मां की ज्योत प्रचंड प्रवीन कुमार और रोजश सिंगला ने की। मां की आरती डॉ. सचिन वधवा, अमित वधवा, विनय चावला और वंश अरोड़ा ने की। मां की चौकी में विशेष अतिथि ओम प्रकाश अरोड़ा, अंकुर अरोड़ा, आकाश अरोड़ा, वेद पाल प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, प्रवीण गुलाटी, आदित्य गुलाटी, नरेश कुमार, वेद सहगल, ऋषिपाल हेमदा, अमन अरोड़ा, नवदीप लूथरा, धीरज साहनी, शालिनी, अमन राणा, डाॅ. नेत्रपाल रावल, अमित पुरोहित, पायल, संदीप अरोड़ा, संजीव मैहता, जुगल भाटिया, अंशुल, महेश गुलाटी, प्रवीन वर्मा, नरेश शर्मा, भारत, मेद्य राज गर्ग, संजय गांधी, डाॅ. अलका गिरोत्रा और अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed